Arti Singh की मेहंदी की पहली झलक आई सामने, भाभी Kashmera बोलीं- 'गोविंदा के पैर छूकर...'

Arti Singh Mehndi Ceremony: एक्ट्रेस आरती सिंह को हल्दी के बाद शादी की मेहंदी भी लग गई है। उसकी पहली झलक सामने आई है। वहीं, उनकी भाभी ने मामा गोविंदा के शादी में शामिल होने को लेकर बयान दिया है। कश्मीरा का इंटरव्यू सुर्खियों में बना हुआ है।

Arti Singh Mehndi Ceremony

Arti Singh को लगी शादी की मेहंदी

Arti Singh Mehndi Ceremony: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आरती सिंह (Arti Singh) जल्द ही दुल्हन के जोड़े में नजर आने वाली हैं। उससे पहले अब उन्हें पिया के नाम की मेहंदी लग गई है। एक्ट्रेस के हाथ पर अब होने वाले पति का नाम लिखा जा चुका है। उनकी मेहंदी की तस्वीरों का फैंस को कब से इंतजार था। एक्ट्रेस अपनी मेहंदी के फंक्शन पर क्या पहनेंगी और कैसी लगेंगी ये सभी जानना चाहते थे। ऐसे में अब फैंस के लिए गुड न्यूज है। एक्ट्रेस आरती सिंह की मेहंदी सेरेमनी की पहली झलक सामने आ चुकी है। एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है।

विज्ञापन

आरती को लगी शादी की मेहंदी

इस वीडियो में बीच के पास आरती सिंह की मेहंदी सेरेमनी चल रही है। इस दौरान उन्होंने पर्पल कलर का ऑउटफिट पहना हुआ है। मांगटीका और पाशा उनकी खूबसूरती और भी बढ़ा रहा है। उन्होंने अपने हाथों पर खूब सारी मेहंदी लगवाई है। वैसे तो आजकल एक्ट्रेस बस नाम की ही मेहंदी लगवाती हैं। लेकिन आरती ने दिल खोलकर अपनी शादी की मेहंदी लगवाई है। उनके इस वीडियो में वो अपने भतीजों पर प्यार बरसाती हुई नजर आ रही हैं। डेकोरेशन की बात करें तो फ्लावर्स से लोकेशन को सजाया गया है। वहीं, उनकी भाभी कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) इस दौरान उनके साथ दिख रही हैं।

विज्ञापन

गोविंदा को लेकर क्या बोलीं कश्मीरा शाह?

वैसे आज कश्मीरा का एक बयान भी खूब वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने मीडिया में गोविंदा को लेकर बयान दिया है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा, ‘हम गोविंदा का शादी में स्वागत करने के लिए इंतजार कर रहे हैं। हम बड़े ही आदर-सम्मान के साथ उनका वेलकम करेंगे। परंपरा के मुताबिक में उनके पैर छूऊँगी। वैसे भी वो मेरे ससुर कि जगह पर हैं और मैं अपनी तरफ से उनकी पूरी इज्जत करूंगी। उनकी कृष्णा या मुझसे प्रॉब्लम हो सकती है लेकिन आरती से उनकी ऐसी कोई बात नहीं है। ऐसे में हमे लगता है कि वो आरती की शादी में शामिल हो सकते हैं।’

विज्ञापन

शादी से परिवार हुआ इमोशनल

उन्होंने आगे ये भी कहा कि ये शादी उनके और उनके परिवार के लिए एक इमोशनल मोमेंट है। वो सभी इमोशनल हो रखे हैं और हल्दी की रस्म के दौरान भी सभी की आंखें भर आई थीं। कश्मीरा का कहना है कि वो आरती को 18 साल से जानती हैं और ऐसे में आरती को अपनी आंखों के सामने वो दुल्हन बनते देख बेहद खुश हैं। आरती एक अच्छे लड़के से शादी कर रही हैं और अब किसी की बीवी बनने वाली हैं ये मौका वाकई इमोशनल है। खैर अब देखना होगा कि क्या कश्मीरा के इतना सब कहने के बाद भी गोविंदा इस शादी में शामिल होते हैं या नहीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ