Arti Singh Boyfriend Revealed: बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) फेम एक्ट्रेस आरती सिंह (Arti Singh) जल्द ही शादी रचाने वाली हैं। गोविंदा (Govinda) की भांजी की शादी की खबर कंफर्म हो चुकी है। कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) ने खुद अपनी बहन की शादी की खबर पर मुहर लगाई है। ऐसा कहा जा रहा है कि करीब एक साल तक डेटिंग करने के बाद एक्ट्रेस ने शादी के लिए हामी भर दी है। हालांकि, अभी तक उनके बॉयफ्रेंड का नाम और चेहरा रिवील नहीं हुआ। सभी लोग ये जानना चाहते हैं कि आरती किसकी दुल्हन बनने वाली हैं। तो अब एक्ट्रेस ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दे दिया है।
यह भी पढ़ें: Mumbai में Gauri Khan ने खोला अपना पहला रेस्टोरेंट, Shah Rukh Khan दिखे पार्टी से गायब
वैलेंटाइन पर बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक हुईं आरती सिंह
वैलेंटाइन के दिन उन्होंने अपने सपनों के शहजादे से पूरी दुनिया को मिलवा दिया है। आज आरती के होने वाले दूल्हे के दीदार सोशल मीडिया पर हो गए हैं। लेकिन अब तक उनके नाम से पर्दा नहीं हटा है। मगर अब एक्ट्रेस का लेटेस्ट पोस्ट देखने के बाद लोगों को आरती के बॉयफ्रेंड में बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन (Ajay Devgn) की झलक दिखाई दे रही है। जब आप इस पोस्ट को देखेंगे तो आपको भी समझ आ जायेगा कि ऐसा क्यों कहा जा रहा है। बता दें, आरती सिंह ने बर्फीली वादियों से वैलेंटाइन डे पर अपने बॉयफ्रेंड संग एक रोमांटिक फोटो शेयर कर दी है। इस तस्वीर में वो अपने बॉयफ्रेंड को देखते हुए मुस्कुरा रही हैं।
तस्वीर में दिखाई बॉयफ्रेंड की पहली झलक
हालांकि, इस पोस्ट में लड़के की शकल दिखाई नहीं दे रही। दोनों एक-दूसरे को प्यार से निहार रहे हैं और लड़के का साइड पोज ही दिखाई दे रहा है। जिसका मतलब है कि आरती सिंह के बॉयफ्रेंड का नाम और उसका चेहरा अभी भी फैंस के लिए सस्पेंस ही बना हुआ है। अब देखना होगा कि आरती कब अपने दूल्हे राजा के चेहरे के दीदार करवाती हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए आरती ने बैकग्राउंड में म्यूजिक लगाया है ‘जिसका मुझे था इंतजार।’ ये बात और है कि भले ही आरती सिंह को अपना प्यार मिल गया है और उनका इंतजार खत्म हो गया है लेकिन फैंस तो अभी भी आरती के बॉयफ्रेंड का दीदार करने के लिए तरस रहे हैं। अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सेलेब्स ने दी आरती सिंह को बधाई
फैंस और सेलेब्स इस पोस्ट पर रिएक्ट कर आरती को बधाई दे रहे हैं। एक्टर आमिर अली ने लिखा है, ‘साइड प्रोफाइल से अजय देवगन.. आपके लिए खुश हूं।’ श्रेनु पारिख ने लिखा, ‘क्या, OMG बधाई हो लव। आरती सिंह आपके लिए बहुत खुश हूं।’ अंकिता लोखंडे ने कमेंट किया, ‘बधाई हो मेरी जान। हमने भी था इनका इंतज़ार।’ देवोलीना भट्टाचार्जी, आशका गोराडिया, शेफाली बग्गा और आस्था चौधरी ने भी आरती सिंह को कमेंट कर बधाई दी है। अब फैंस भी इस फोटो को देखने के बाद उनके बॉयफ्रेंड के बारे में जानने के लिए उत्सुक हो गए हैं।
संबंधित खबरें
'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
19 mins agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
2 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
3 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
3 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
4 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
15 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
16 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines