---विज्ञापन---

Prabhas को जोकर कहकर बुरे फंसे Arshad Warsi, तंग आकर अब उठा लिया बड़ा कदम

Arshad Warsi Turn off Comments on Family Post: बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी को पिछले काफी दिनों से प्रभास के फैंस की तरफ से हेट कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा था। अब अभिनेता ने तंग आकर बड़ा कदम उठा लिया है।

---विज्ञापन---

Arshad Warsi Faces Criticism After Comment on Prabhas: बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी इन दिनों अपने बयानों को लेकर काफी चर्चाओं में बने हुए हैं, कभी वो साउथ के सुपरस्टार प्रभास को लेकर ऐसा विवादित कमेंट कर देते हैं जिससे उन्हें बहुत सारी हेट मिलती है तो कभी अरशद हज को लेकर टिप्पणी कर देते हैं जिसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोग उन्हें काफी ट्रोल करते हैं। अरशद वारसी को पिछले काफी समय से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। अब इसी से परेशान होकर अरशद ने एक बड़ा कदम उठाया है। क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।

अरशद के परिवार पर नेगेटिव कमेंट्स

स्वतंत्रता दिवस पर अरशद वारसी ने अपने परिवार के साथ एक तस्वीर को शेयर किया था। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस फोटो में अरशद के साथ उनकी पत्नी और बेटी नजर आ रहे हैं। अरशद के प्रभास को लेकर किए गए कमेंट की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर खरी-खोटी सुनाई गई। प्रभास के फैंस अरशद से इस कदर नाराज हुए कि उन्होंने अरशद की इस तस्वीर पर उनकी फैमिली पर भी नेगेटिव कमेंट्स करने शुरू कर दिए। अरशद वारसी को प्रभास की फैंस से काफी हेट कमेंट्स मिले। लोगों ने उनकी बेटी और पत्नी को लेकर भी भद्दे कमेंट्स किए।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arshad Warsi (@arshad_warsi)

---विज्ञापन---

अरशद वारसी ने कमेंट्स किए ऑफ 

अरशद वारसी ने जब देखा कि उनके परिवार को भी तरह-तरह के बुरे कमेंट्स का सामना कर पड़ रहा है तो उन्होंने इस तस्वीर पर कमेंट्स को ही ऑफ कर दिया। अरशद ने इस तस्वीर के कमेंट्स अब हटा दिए हैं, जिसके बाद अब फोटो पर कोई कमेंट नजर नहीं आ रहा है। अरशद वारसी के इस कदम से साफ जाहिर है कि वो ट्रोलिंग से बहुत ज्यादा परेशान हो गए हैं। अरशद को प्रभास पर कमेंट करना इतना भारी पड़ गया कि अब उन्हें सोशल मीडिया पर भी इस तरह से बचना पड़ रहा है।

---विज्ञापन---

अरशद वारसी ने प्रभास को कहा था जोकर

दरअसल कुछ दिन पहले अरशद वारसी ने एक पॉडकास्ट में प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ पर अपनी राय रखी थी। एक्टर ने एक पॉडकास्ट में कहा कि उन्हें फिल्म अच्छी नहीं लगी और प्रभास के किरदार को लेकर उन्होंने कहा था कि वो तो उन्हें जोकर लगे। उन्होंने कहा, “प्रभास मुझे दुख है कि वो फिल्म में कैसा था, वो तो जैसे एक जोकर ही था। मुझे एक ‘मैड मैक्स’ देखना था, मैं मेल गिब्सन को देखना चाहता था। आपने उसे क्या बना दिया यार। मैं नहीं समझता कि ऐसा क्यों किया जाता है।”

यह भी पढ़ें: ‘ऋतिक रोशन प्रभास के सामने कुछ नहीं हैं’, अल्लू अर्जुन की इस बात से अरशद वारसी को लगेगी मिर्ची?

---विज्ञापन---
First published on: Aug 24, 2024 06:00 AM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola