Asur 2 Trailer out: ओटीटी पर फिर दस्तक देगा 'असुर', साइंस, धर्मं और क्राइम की ये कहानी उड़ाएगी सबके होश

Asur 2 Trailer out

Asur 2 Trailer out

Asur 2 Trailer out: कुछ फिल्में और सीरीज ऐसी होती है, जिनके दूसरे पार्ट का दर्शकों को बहुत ही बेसब्री से इंतजार होता है। इस कड़ी में सबसे पॉपुलर हिंदी वेब सीरीज ‘असुर’ का नाम भी शामिल है।

विज्ञापन

फैंस को इसके दूसरे पार्ट का बहुत ही बेसब्री से इंतजार था। वहीं, अब दर्शकों के लिए अच्छी खबर है कि इस सीरीज का दूसरा पार्ट आने वाला है और अब मेकर्स ने इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है।

विज्ञापन

जल्द आएगा सीरीज का दूसरा पार्ट

साल 2020 में अरशद वारसी, अनुप्रिया गोयनका और बरुन सोबती स्टारर ‘असुर’ रिलीज हुई थी। लोगों को ये सीरीज बेहद पसंद आई थी और तबसे ही इसके दूसरे पार्ट का इंतजार किया जा रहा था। वहीं, अब इसका दूसरा पार्ट आ रहा है।

इस दिन से ओटीटी पर स्ट्रीम होगी सीरीज

बता दें कि एक जून से ‘असुर 2’ को जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जाएगा। वहीं, इस बार इस सीरीज में अरशद वारसी और बरुन सोबती के अलावा अनुप्रिया गोयनका, रिद्धी डोगरा, मियांग चेंग, गौरव अरोड़ा और एमी वाघ भी नजर आने वाले हैं। बताते चलें कि पहले सीजन में भी ये सभी नजर आए थे।

विज्ञापन

https://www.youtube.com/watch?v=JfXW1N4PHD0

‘असुर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

‘असुर 2’ का ट्रेलर बहुत ही धमाकेदार है और ट्रेलर को देखने के बाद फैंस में सीरीज के लिए एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। सीरीज के पहले सीजन में साइंस, धर्मं और क्राइम के बीच फंसी एक ऐसी पेचीदा कहानी को दिखाया गया था, जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए थे। इस सस्पेंस थ्रिलर सीरीज में क्राइम के साथ-साथ धर्म और माइथोलॉजी के इंटेंस मिक्स को दिखाया गया, जो लोगों को बहुत पसंद आया था।

विज्ञापन

सीरीज की कहानी

वहीं, अगर ‘असुर’ की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी सीबीआई अफसर धनंजय राजपूत यानी अरशद वारसी, फॉरेंसिक एक्सपर्ट निखिल यानी बरुन सोबती और एक ऐसे किरदार की है, जो खुद को ‘असुर’ मानता है और उसी हिसाब से एक के बाद एक हत्याएं करता है। हर हत्या के पीछे उसका अपना लॉजिक है और जिस तरह से वह मर्डर को अंजाम देता है, वह रोंगटे खड़े कर देगा।

अब तक खुलेआम घूम रहा है ‘असुर’

बता दें कि ‘असुर’ की कहानी धनंजय राजपूत के सस्पेंड होने के साथ खत्म हुई थी। निखिल को लग रहा था कि जो हत्याएं हो रही हैं, उनके पीछे धनंजय का हाथ है, जबकि असल में असुर तो अब तक खुलेआम घूम रहा है। अब ‘असुर 2’ में इसके आगे की कहानी दिखाई जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ