हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Ekta Kapoor और मां शोभा कपूर के खिलाफ इस मामले को लेकर जारी हुआ अरेस्ट वॉरंट

विज्ञापन
Ekta Kapoor और मां शोभा कपूर के खिलाफ इस मामले को लेकर जारी हुआ अरेस्ट वॉरंट

मुंबई: बिहार के बेगूसराय की एक अदालत ने निर्माता एकता कपूर (Ekta Kapoor) और उनकी मां शोभा कपूर (Shobha Kapoor) के खिलाफ उनकी वेब सीरीज ‘XXX’ (Web Series XXX 2) सीजन 2 में कथित तौर पर सैनिकों का अपमान करने और उनके परिवार के सदस्यों की भावनाओं को आहत करने के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

अभी पढ़ें – RK Birthday Wish: रणबीर कपूर को मां नीतू के साथ सास सोनी राजदान और इन सितारों ने दी जन्मदिन की बधाई

कोर्ट ने एकता और शोभा कपूर के कोर्ट के समन से बाहर होने के बाद वारंट जारी किया। यह मामला बेगूसराय के रहने वाले पूर्व सैनिक शंभू कुमार की शिकायत पर आधारित है।

एडवोकेट हृषिकेश पाठक ने कहा “अदालत ने उन्हें समन जारी किया था और बेगूसराय के एक पूर्व सैनिक और निवासी शंभू कुमार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर उन्हें अपने सामने पेश होने के लिए कहा था। लेकिन वे अदालत के सामने पेश नहीं हुए जिसके बाद उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया”।

गौरतलब है कि एकता कपूर (Arrest warrant against Ekta Kapoor) के खिलाफ पहले भी वेब सीरीज से जुड़ी अन्य जगहों पर मामले दर्ज थे। वेब सीरीज ‘XXX सीजन 2’ में कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, सेना के जवानों का अपमान करने और राष्ट्रीय चिह्न का गलत इस्तेमाल करने के आरोप में निर्माता एकता कपूर और अन्य के खिलाफ इंदौर में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

अभी पढ़ें – Deepika Ranveer Seperation: ‘दीपवीर’ के बीच सबकुछ नहीं है ठीक, वायरल हो रहा ये ट्वीट!

पुलिस के अनुसार, अन्नपूर्णा पुलिस स्टेशन में 2020 में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और आईटी अधिनियम की कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता नीरज याज्ञनिक ने कहा कि उन्होंने वेब सीरीज में राष्ट्रीय चिन्ह और सेना की वर्दी का आपत्तिजनक इस्तेमाल देखने के बाद मामले में शिकायत दर्ज करवाया है।

इसी तरह की शिकायत निर्माता एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट में ऑल्ट बालाजी की XXX वेब सीरीज में सेना के जवानों और उनके परिवार के सदस्यों का कथित रूप से अपमान करने के लिए दर्ज की गई थी।

पढ़ें: बॉलीवुड के ताजा समाचार E24 Bollywood पर भी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें