Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट अरमान मलिक ने जब से शो में एंट्री की है, तब से ही उनकी दोनों पत्नियों को लेकर जमकर सोशल मीडिया पर उनकी खिल्ली उड़ाई जा रही है। जहां उनके फैंस उनके सपोर्ट में उतरे हैं वहीं आलोचकों की ओर से अरमान और उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक को बहुत बुरा भला कहा जा रहा है। लेकिन अब कृतिका की मां उनके सपोर्ट में आ गई हैं। जानिए अरमान की सास ने किसे डांट लगाई है।
अरमान की एंट्री से भड़के सेलेब्स
अरमान मलिक ने जब अपनी दोनों पत्नियों के साथ शो में एंट्री की तो कई सेलेब्स ने इसके लिए बिग बॉस की आलोचना की। तीनों की शो में एंट्री को देखकर टीवी की ‘गोपी बहू’ देवोलीना भट्टाचार्जी ने मेकर्स की जमकर क्लास लगा दी। इसके बाद ‘तहलका’ यानी सनी आर्य की वाइफ दीपिका ने भी अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक के दुख का जिक्र करते हुए अरमान और कृतिका को काफी बुरा भला कहा। दीपिका ने अरमान की पोल भी खोल कर रख दी है। उन्होंने कहा कि जब आदमी घर में दूसरी पत्नी ले आता है तो पहली पत्नी को समझ ही नहीं आता कि वो क्या करे। खासकर जब उसकी गोद में एक बच्चा हो। दीपिका ने कहा कि पायल ने सारी औरतों की ही तरह अपने दिल को पत्थर बनाकर इसे स्वीकार कर लिया।
कृतिका की मां ने दीपिका को सुनाई खरी-खोटी
दीपिता की इस बात के बाद कृतिका मलिक की मां तरुण ललिता बसरा ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा- ‘आपने मेरे दामाद पर वीडियो बनाई लेकिन जब आप हमारे घर आई थीं और गोदभराई में ढोलकियां बजा रही थीं। मेरी बेटी गोलू के साथ नाच रही थीं तो तब कहां गया था पायल का दुख’।
‘ढोलकियां बजाते हुए नहीं दिखा दुख’
कृतिका की मां ने आगे वीडियो में कहा- ‘आज आप अरमान के बारे में बुरी बातें कर रही हैं। तब कहां गया था ये गुस्सा जब आप हमारे घर पर आकर अरमान की तारीफ कर रही थीं। क्या पायल ने आपसे कहा कि मैं दुखी हूं। इसलिए आप बेकार की बातें ना करें’। इसके आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि आप ओटीटी पर और कुछ देखो। जब आप ओवर एक्टिंग करते हुए वीडियो बनाती हैं तो हम तो नहीं कहते कुछ भी। इसलिए आप भी इग्नोर करो।
संबंधित खबरें
'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
34 mins agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
1 hr agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
2 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
2 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
12 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
16 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
17 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
18 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
19 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines