armaan malik, payal malik pregnancy, news24 hindi

Armaan Malik फिर बनेंगे जुड़वा बच्चों के पापा! पहली पत्नी पायल ने फैंस को दी गुड न्यूज

Armaan Malik: बिग बॉस फेम अरमान मलिक एक बार फिर जुड़वा बच्चों के पापा बनने जा रहे हैं. यूट्यूबर की पहली पत्नी पायल मलिक ने फैंस को गुडन्यूज सुनाई है.

यूट्यूबर अरमान मलिक एक बार फिर जुड़वा बच्चों के पापा बनने वाले हैं. अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक ने अपने फैंस के साथ प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की है. पायल मलिक एक बार फिर जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में अरमान, पायल और अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका साथ में खड़े हैं और उनके फोटो के कैप्शन में लिखा है कि पायल की जुड़वा प्रेग्नेंसी फाइनल हो चुकी है. हालांकि अभी तक पायल, अरमान और कृतिका में से किसी ने भी इस पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं की है.

पायल ने कुछ दिन पहले ही कृतिका के साथ एक फोटो शेयर की थी. इसमें उन्होंने हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट की किट पकड़ी हुई थी और कैप्शन में लिखा था कि घर में एक बार फिर खुशियां आने वाली हैं. इसके साथ ही अरमान ने भी अपने लेटेस्ट व्लॉग में पायल मलिक की प्रेग्नेंसी की खबरों पर बात की थी. बता दें पायल पहले से ही तीन बच्चों की मां हैं और अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका एक बच्चे की मां हैं. अगर पायल फिर से जुड़वा बच्चों को जन्म देती हैं तो अरमान मलिक 6 बच्चों के पापा बन जाएंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ