Payal Malik Publicity Stunt: पायल मलिक को आज पूरी दुनिया जानती है। अपने पति के साथ बेस्ट फ्रेंड की शादी को एक्सेप्ट कर उन्होंने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। पति को सौतन के साथ बांटकर पायल ने पहले लाइमलाइट बटोरी और फिर पॉपुलैरिटी के चलते उनके लिए बिग बॉस के घर के दरवाजे खुल गए। बिग बॉस ओटीटी 3 में अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों के साथ नजर आए। हालांकि, शो में पायल का सफर लम्बा नहीं चला। इस छोटी-सी जर्नी में भी पायल ने खूब सिम्पथी बटोरी।
पहले बिग बॉस में मचाया तहलका
बाहर जो तिगड़ी हमेशा खुश नजर आती थी, बिग बॉस के घर में वहीं पायल के आंसू नहीं सूखे। स्टेज पर ही पायल ने अपने दुखड़े सुनाने शुरू कर दिए। वहीं, घर से बाहर आते ही पायल ने अलग ही स्ट्रेटेजी अपना ली। पहले उन्होंने विशाल पांडे को लेकर ऐसा बयान दिया जिसके बाद अरमान ने तो उन्हें चांटा जड़ दिया, लेकिन बाहर लोगों ने पायल को गालियां देना शुरू कर दिया। सारी सिम्पथी एक बयान के बाद नफरत में बदल गई। इसके बाद जब सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सिलसिला बढ़ा तो पायल ने एक नया कार्ड निकाल लिया।
अरमान से तलाक लेने का किया दावा
उनके एक दावे के बाद अब लोग उन पर पब्लिसिटी स्टंट करने का आरोप लगा रहे हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले पायल ने एक व्लॉग शेयर किया था और इसमें पायल ने दावा किया था कि वो अरमान को तलाक देने वाली हैं। पायल ने साफ-साफ कहा था कि वो अरमान और कृतिका के शो से बाहर आते ही बच्चों को लेकर अलग हो जाएंगी। उन्होंने अपने इस फैसले का कारण अपने बच्चों को बताया था। पायल ने रिवील किया कि उनके इस रिश्ते का असर उनके बच्चों पर पड़ रहा है।
अब अपनी बात से मुकर गईं पायल
पायल के अरमान को तलाक देने के फैसला के बारे में जानकर जहां पूरी दुनिया हैरान रह गई तो बाद में अब जाकर उन्होंने अरमान को तलाक देने से इंकार कर दिया है। कभी वो ये बोल रही हैं कि अब वो बिग बॉस नहीं देखेंगी तो अगले दिन ही उस पर व्लॉग बना रही हैं। अब लोगों ने पायल पर आरोप लगाए हैं कि वो रोकर और इस तरह की बातें कर अटेंशन लूटना चाहती हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि पायल बस पब्लिसिटी स्टंट कर रही हैं।
संबंधित खबरें
क्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
2 hrs agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
3 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
4 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
6 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
8 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
8 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
9 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
9 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
12 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines