Payal Malik Hospitalized: अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक की तबीयत हाल ही में अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना पर अपडेट देने के लिए अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका ने सोशल मीडिया पर एक व्लॉग शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पायल की हालत के बारे में जानकारी दी है। लेकिन आखिर पायल को हुआ क्या है? चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।
पायल की तबीयत अचानक बिगड़ी
कृतिका मलिक ने अपने व्लॉग में बताया कि पायल की तबीयत खराब हो गई है और उनकी दिल की धड़कन अचानक बढ़ गई है वहीं उनका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया है। कृतिका ने कहा कि वो थोड़ी सी भी लापरवाही करना नहीं चाहती हैं इसलिए वो तुरंत पायल को अस्पताल ले गईं।
हॉस्पिटल में पायल की जांच
हॉस्पिटल पहुंचने के बाद पायल को तुरंत एडमिट होने की सलाह दी गई और उनका ईसीजी भी किया गया। शुरुआती रिपोर्ट्स में पायल की स्थिति चिंताजनक पाई गई, जिसके बाद कृतिका ने पायल को एक दूसरे अस्पताल में ले जाकर हार्ट स्पेशलिस्ट से दिखवाया। कृतिका ने रात भर पायल के साथ अस्पताल में बिताई और सुबह के समय वो घर लौट आईं।
पायल की स्वास्थ्य में सुधार
कृतिका ने बताया कि जब वो दोपहर में अस्पताल पहुंचीं तो पायल ने उन्हें बताया कि वो अब पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं। पायल ने अपनी ब्लड रिपोर्ट के बारे में भी अपडेट दिया और कहा कि रिपोर्ट्स अब सामान्य हैं। हालांकि पायल को कमजोरी के कारण ठंड लग रही थी, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया है।
मलिक परिवार को लगी नजर
कृतिका ने व्लॉग में ये भी कहा कि उनके परिवार पर कुछ बुरी नजर लग गई हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों की तबीयत भी हाल ही में बिगड़ी थी लेकिन वे अब ठीक हो गए हैं। कृतिका ने ये भी कहा कि परिवार में बार-बार ऐसी घटनाओं के चलते वो चिंतित हैं और सभी को परिवार के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।
यह भी पढ़ें: ‘मेरे पास दो-दो मां हैं’, Salman Khan की बात सुन पिता सलीम का ऐसा था रिएक्शन, हंसी से लोट-पोट हुए सब
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
1 hr agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
3 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
4 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
6 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
6 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
7 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
9 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
10 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
12 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines