Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 भले ही आज खत्म हो जाएगा, लेकिन इस शो की यादें हमेशा ताजा रहेंगी। ये सीजन बेहद छोटा रहा है। 42 एपिसोड के बावजूद शो में कई बड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज हुई हैं। हर बार बवाल मचाने के पीछे बिग बॉस का ही हाथ दिखाई दिया। उनके 5 ऐसे फैसले थे जिन्होंने कभी फैंस को निराश किया, तो कभी उन्हें इतना खफा कर दिया कि दर्शक मेकर्स और शो के खिलाफ हो गए। तो चलिए जानते हैं बिग बॉस ओटीटी 3 के मेकर्स के उन फैसलों के बारे में जिनकी वजह से हंगामा मच गया।
इंटीमेट सीन
अरमान मलिक और कृतिका मलिक वैसे तो पति-पत्नी हैं, लेकिन बिग बॉस के घर में दोनों ने काफी छिछोरी हरकतें की हैं। अरमान और कृतिका के बेडरूम वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए हैं। एक वीडियो ने तो तहलका ही मचा दिया। इस वायरल वीडियो में अरमान और कृतिका शर्म की हदें पार करते हुए नजर आए थे। न घरवालों का खौफ और न ही कैमरे की कोई टेंशन। बीच शो में ये दोनों इंटीमेट हुए और इनका क्लिप सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला। हालांकि, बाद में इसे झूठा और फेक बताया गया। लेकिन मेकर्स की सफाई में देरी की वजह से शो को बैन करने तक की मांग उठ गई थी।
पायल की वापसी
पायल मलिक का एविक्शन काफी शॉकिंग था, लेकिन शो में मेहमान बनाकर उनकी जो वापसी हुई वो उससे भी ज्यादा चौंका देने वाली थी। पहले ही अरमान और कृतिका शो में एक-दूसरे के सहारे बने हुए थे और मेकर्स एक बार फिर पायल को लाकर उन पर जो फेवर कर रहे थे वो दर्शकों को जरा भी पसंद नहीं आया। साथ ही पायल ने जो विशाल को लेकर कहा उस पर अनिल कपूर का ठंडा रिएक्शन भी काफी कंट्रोवर्सी में रहा। विशाल पर लगे आरोप को मेकर्स एक क्लिप दिखाकर खारिज कर सकते थे, लेकिन उन्होंने मसाले के लिए ऐसा करना जरूरी नहीं समझा।
थप्पड़ विवाद
पायल की लगाई चिंगारी को अरमान ने आग में बदल दिया और बिना सोचे-समझे और बिना विशाल पांडे की सफाई सुने, अरमान ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। घर में हुई हिंसा के बाद भी मेकर्स ने अरमान को बाहर नहीं निकाला और स्पेशल केस बताकर विशाल के साथ अन्याय किया। पहली बार मेकर्स ने खुद ही अपना नियम तोड़ दिया और हिंसा करने वाले कंटेस्टेंट का साथ दिया। ये देखकर हर कोई शो के खिलाफ आवाज उठाता नजर आया। फैंस ने शो को बायस्ड तक कह दिया।
लाइव वोटिंग बंद
इस बार एविक्शन का पॉवर दर्शकों के हाथ में कम और मेकर्स के हाथ में ज्यादा दिखा। जब मन चाहा मेकर्स ने लाइव वोटिंग बंद कर दी ताकि वो जिसे चाहे शो से बाहर निकाल सकें। दरअसल, इस बार शो में ऐसे कई कंटेस्टेंट मौजूद थे जिन्हें वोटों के आधार पर बाहर करना नामुमकिन था। ऐसे में बिग बॉस के मेकर्स ने साम, दाम, दंड भेद की नीति अपनाई। उनके इस कदम के बाद उन्हें खूब आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 से पहली बार जुम्मा-चुम्मा गायब, न रोमांस दिखा, न खिले प्यार के फूल… सीधा वायरल हुआ MMS
स्ट्रांग कैंडिडेट्स का एविक्शन
घर से विशाल पांडे और लवकेश कटारिया को जिस तरह से बाहर किया गया मेकर्स का वो प्लान एक्सपोज हो गया। इन दोनों अनफेयर एविक्शन पर फैंस का ऐसा गुस्सा फूटा कि सोशल मीडिया पर बॉयकॉट बिग बॉस ट्रेंड करने लगा।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
7 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
8 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
9 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
11 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
11 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
12 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
13 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
14 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines