Bigg Boss OTT 3 Controversies: बिग बॉस ओटीटी 3 के ग्रैंड फिनाले में अब कुछ घंटों का इंतजार और रह गया है और फैंस को उनका विनर मिल जाएगा। ये शोकब शुरू हुआ और कब खत्म पता ही नहीं चला और इसका एक सबसे बड़ा कारण ये है कि हर दिन कोई न कोई ऐसी कंट्रोवर्सी हुई जिसकी वजह से फैंस एंटरटेन रहे। ये सीजन अपनी कॉन्ट्रोवर्सीज के लिए ही जाना जाएगा क्योंकि इस सीजन में जो-जो हुआ है उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। तो चलिए एक बार उन्हीं विवादों पर नजर डालते हैं।
अरमान-कृतिका का इंटीमेट वीडियो
अरमान मलिक और उनकी दूसरी बीवी कृतिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है। इस वीडियो में अरमान और कृतिका बिग बॉस के घर में इंटीमेट होते हुए नजर आ रहे हैं। नेशनल टीवी पर अश्लील हरकतें करने के बाद ये मामला इतना उछला कि मेकर्स को खुद सामने से आकर इस वीडियो पर सफाई देनी पड़ी और उन्होंने इस वीडियो को फेक बताया है।
थप्पड़ कांड
बिग बॉस ओटीटी 3 की हाईलाइट रहा है अरमान मलिक का थप्पड़ कांड। बीवी पर किया विशाल पांडे का कमेंट सुन अरमान इतना भड़क गए कि वो अपना आपा ही खो बैठे और बीच शो में उन्होंने एक कंटेस्टेंट को थप्पड़ मारने से पहले दो बार भी नहीं सोचा। अरमान ने विशाल को मारकर न सिर्फ हिंसा का प्रदर्शन किया बल्कि घर का सबसे अहम नियम तोड़ दिया। बावजूद इसके भी बिग बॉस ने अपना नियम बदलकर अरमान को बाहर नहीं निकला। इस बवाल के बाद विशाल के न सिर्फ घरवाले भड़के बल्कि टीवी सेलेब्स और आम जनता ने भी पायल, अरमान और कृतिका का विरोध किया।
साई और लवकेश की लड़ाई
साई केतन राव एक बार लवकेश कटारिया से भीड़ गए थे। पहले साई ने लव को भद्दी गाली दी, लेकिन जब लव ने पलटकर उन्हें गाली दी तो वो इतना भड़क उठे कि उसे मारने दौड़ पड़े थे। सभी घरवालों ने जैसे-तैसे साई को कंट्रोल किया था। हालांकि, साई तब भी रुके नहीं थे और उन्होंने गुस्से में बिग बॉस की प्रॉपर्टी भी डैमेज की थी।
शिवानी और पॉलोमी की कंट्रोवर्सी
एक टास्क के दौरान शिवानी कुमारी और पॉलोमी दास के बीच कुछ ऐसा हुआ था कि दर्शक भी हैरान रह गए थे। शिवानी ने टास्क जीतने के चक्कर में पॉलोमी दास को न सिर्फ धक्का मारा बल्कि उनके चोटिल होने के बावजूद वो लगातार नाटक करती रहीं। पहले शिवानी ने टास्क पूरा किया और फिर सिम्पथी पाने के लिए चोट लगने का नाटक किया और उल्टा पॉलोमी से ही लड़ाई कर ली। इसके अलावा शिवानी घर में कई बार चक्कर आने का भी ड्रामा कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: कौन है Shiv Thakare के दिल का इलाज? मिस्ट्री गर्ल को किस कर रिलेशनशिप को बनाया राज
माल फूकते दिखे रणवीर शौरी
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, इसमें रणवीर बिग बॉस के घर में पेपर में कुछ रोल करते नजर आए थे। इतना ही नहीं गार्डन एरिया में वो बात करते-करते इस रोल को स्मोक कर रहे थे। लोगों ने बिग बॉस के घर में माल (गांजा) फूंकने के लिए मेकर्स और एक्टर को काफी ट्रोल भी किया। हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि हम नहीं कर सकते।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
8 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
8 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
9 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
11 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
11 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
13 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
14 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
15 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines