Bigg Boss OTT 3 Armaan Malik Rape Accused: कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में यूट्यूबर अरमान मलिक ने अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के साथ एंट्री करके बवाल मचा दिया। इन तीनों की एक साथ एंट्री को लेकर ऑडियंस से लेकर सिलेब्स तक ने शो के मेकर्स पर उंगली उठाई थी। फिर जब अरमान ने तहश-तहश में आकर दूसरे कंटेस्टेंट विशाल पांडे पर हाथ उठाया, तब तो उनकी और ज्यादा आलोचना होने लगी। अब अरमान मलिक फिर से किसी वजह से सुर्खियों में आ गए। दरअसल इस बार उनके विवादों में आने की वजह बिग बॉस नहीं बल्कि उनपर लगे रेप के आरोप है जिसे लेकर अब सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड हो रहे हैं।
अरमान मलिक पर क्या है आरोप?
दरअसल अरमान मलिक पर उन्हीं के घर में काम करने वाली 11 साल की बच्ची को ड्रग्स देकर उसका रेप करने का आरोप है। इस मामले में FIR की कॉपी भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कॉपी के मुताबिक अरमान को साल 2019 में 23 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था और 7 जून 2019 को उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उस समय अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ था।
Bigg Boss OTT 3 Armaan Malik Rape Accused
इसी आरोप को लेकर अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरमान मलिक को लेकर एक ट्रेंड चल रहा है। ट्विटर पर ‘पोक्सो एक्यूस्ड अरमान’ ट्रेंड हो रहा है और लोग लगातार अरमान के कैरेक्टर को लेकर बातें कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि अरमान को तुरंत बिग बॉस के घर से बाहर निकाला जाए, वो घर के अंदर रहना डिजर्व नहीं करते क्योंकि वो एक रेप आरोपी है।
मीडिया खबरों की मानें तो अरमान ने ना ही सिर्फ उस नाबालिग लड़की से रेप किया बल्कि उसे ड्रग्स भी दिए। वो अरमान के घर 24 घंटे रहती थी। पायल और अरमान का बेटा चीकू उस समय बहुत छोटा था इसलिए उसका ख्याल रखने के साथ-साथ वो घर का बाकी काम भी किया करती थी। उसका अरमान पर आरोप है कि एक बार पूरा परिवार अहमदाबाद गया था तभी अरमान ने उन्हें जबरदस्ती ड्रग्स दिए और उसके साथ रेप किया। उसने पहले तो किसी को इस बारे में नहीं बताया लेकिन बाद में जैसे-तैसे अरमान के खिलाफ केस दर्ज हुआ।
अरमान की बहन ने लगाया आरोप
इसी बीच अरमान मलिक की बड़ी बहन सुनीता मलिक का एक पुराना वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। एक पुराने वीडियो में सुनीता अपने भाई अरमान और उनकी पत्नी पायल पर आरोप लगाते हुए नजर आ रही हैं। दरअसल वीडियो में सुनीता ने अरमान पर उन्हें पीटने का आरोप लगाया। सुनीता ने कहा कि पायल अरमान को भड़काती है और वो भड़कने के बाद मुझे मारता और पीटता है। अरमान की बड़ी बहन ने पिछले साल उन पर ये आरोप लगाया था। जिसके कुछ समय बाद सुनीता ने अपने इस बयान के लिए माफी भी मांग ली थी। अब इस मामले में कौन झूठा और कौन सच्चा है ये तो यही जानते हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: डबल एविक्शन से आया ट्विस्ट, आ गया वोटिंग ट्रेंड, ये दो कंटेस्टेंट्स होंगे बेघर!
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
12 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
15 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
15 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
18 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
18 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
19 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
20 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
20 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines