Armaan Malik Wife Pregnant: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के कंटेस्टेंट रह चुके यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका मलिक को लेकर अक्सर कंट्रोवर्सी में फंस जाते हैं। दो पत्नियों को साथ रखने को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोल किया गया। अनिल कपूर के शो के दौरान भी अरमान पर मीडिया ने कई सवाल दागे। हालांकि अरमान मलिक ने अपनी दोनों पत्नियों के साथ अपने रिश्ते को काफी समझदारी के साथ जस्टिफाई किया। अब अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। खबर है कि वो 5वीं बार पापा बनने जा रहे हैं।
जी हां, आपने सही सुना है कि यूट्यूबर अरमान मलिक एक बार फिर पापा बनने वाले हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि खुद उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक का कहना है। बिग बॉस ओटीटी 3 से निकलने के बाद कृतिका ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस करते हुए दिखाई दी हैं।
कृतिका ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कृतिका मलिक अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस करते हुए दिखाई दे रही हैं। अपने व्लॉग के जरिए कृतिका अपने फैंस को ये गुड न्यूज देती हुई दिखाई दे रही हैं। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि अरमान मलिक जश्न मनाने की बात कह रहे हैं। वहीं कृतिका अपनी सौतन पायल मलिक को अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज देती हैं, जिसे सुनकर पायल चौंक जाती हैं।
यह भी पढ़ें: Tamannaah Bhatia का क्यों हुआ ब्रेकअप? ‘लस्ट स्टोरी’ एक्ट्रेस ने पहली बार रोमांस पर कही दिल की बात
यूजर्स कर रहे ट्रोल
सौतन कृतिका मलिक की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर पहले तो पायल को यकीन नहीं होता है लेकिन बाद में वो खुशी से डांस करने लगती हैं। इसके बाद पायल कहती हैं, ‘तू चिंता मत कर। मैं आने वाले बच्चे को संभाल लूंगी। ये मलिक परिवार में आने वाला 5वां बच्चा होगा।’
बता दें कि इस वीडियो के आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘बिग बॉस के नतीजे आने शुरू हो गए।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मतलब बिग बॉस में सब कुछ सही था। क्या विशाल का बच्चा है?’
पुराना वीडियो हो रहा वायरल
वैसे आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो काफी पुराना है, जिसमें कृतिका मलिक प्रैंक करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को कृतिका ने अपने बेटे के जन्म के 6 महीने बाद शेयर किया था, जो दोबारा सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इससे साफ है कि फिलहाल कृतिका मलिक अभी कोई गुड न्यूज नहीं सुना रही हैं। बता दें कि अरमान मलिक 4 बच्चों के पिता हैं। जहां पायल के 3 बच्चे हैं, तो पहीं कृतिका मलिक का 1 बेटा है।
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
3 mins ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 hr agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
2 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
3 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
4 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
5 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
23 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
23 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines