Sana Makbul In Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस के घर में वीकेंड का वार काफी हैवी होने वाला है। न सिर्फ शो के होस्ट कंटेस्टेंट के एक हफ्ते में किए कांड पर उन्हें फटकार लगाएंगे बल्कि कंटेस्टेंट्स भी टास्क की आड़ में एक-दूसरे पर अपनी भड़ास निकालेंगे। हर हफ्ते जब वीकेंड का वार होता है तो सभी बिग बॉस कंटेस्टेंट्स का असली चेहरा बाहर आ जाता है और जिन का नहीं आता, उनका असली चेहरा बाकी लोग ले आते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है।
एक टास्क ने किया कंटेस्टेंट्स को एक्सपोज
आज अनिल कपूर शो में घरवालों को एक टास्क देंगे। वो सभी को कहेंगे कि पर्सनालिटी देखकर बताइए कि कौन स्टार है और कौन बेकार है? इस बीच घर में एक कंटेस्टेंट को बरसाती मेंढक, गिरगिट और नागिन का टैग मिलने वाला है। एक इंसान के इतने सारे चेहरे और उसमें इतनी सारी खूबियां कैसे हो सकती हैं? अब जब घरवालों ने दावा किया है कि घर में ऐसा एक कंटेस्टेंट मौजूद है तो चलिए जानते हैं कि यहां किसकी बात चल रही है और ये सब टैग किसने, किसे दिए हैं।
अरमान और कृतिका पड़े सना मकबूल के पीछे
सबसे पहले अरमान मलिक ने सना मकबूल को नागिन बताया है। उन्होंने कहा ये नागिन वाला फेस है। सना जिसके साथ बैठती हैं वो सना के जैसा हो जाता है। इसके अलावा कृतिका ने भी सना को ही निशाने पर लिया है। सना और कृतिका की अनबन खत्म होने का नाम नहीं ले रही। ये दोनों एक-दूसरे को लगातार बातें सुना रही हैं। अब इस टास्क में भी कृतिका ने सना मकबूल को बेकार बताया है और उनकी तुलना कई जानवरों से कर दी है।
यह भी पढ़ें: Riteish Deshmukh ने बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स को खिलाई ऐसी PILL, घर की शांति हुई KILL, हंगामा शुरू
कौन है शो में गंदी मछली?
कृतिका ने इस टास्क के बहाने कहा- ‘मुझे लगता है सना इस गेम में रहना डिजर्व नहीं करतीं। वो इतनी जल्दी रंग बदलती हैं जितनी जल्दी गिरगिट भी अपने रंग नहीं बदलता।’ इतना ही नहीं कृतिका ने सना को बारिश में उछलने वाला बरसाती मेंढक तक कह दिया है, जिसे नहीं पता कि उसे कहां जाना है। वो बस इधर-उधर उछल रही हैं। हालांकि, सना भी चुप नहीं रहीं और उन्होंने अरमान को वो गंदी मछली बताया है जो पूरे तालाब को गंदा करती है।
संबंधित खबरें
बिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
11 mins agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
1 hr agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
2 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
3 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
4 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
5 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
5 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
6 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
15 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines