Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 अगले हफ्ते खत्म हो जाएगा। अब एक हफ्ते में घरवाले जनता का प्यार जीतने की हर मुमकिन कोशिश करेंगे। ऐसे में घर में बिग बॉस कई ऐसे टास्क रखेंगे और कंटेस्टेंट्स को कई ऐसे मौके देंगे जहां वो फैंस तक अपनी पर्सनालिटी और अपनी बातें पहुंचा पाएं। वहीं अब घर में जल्द ही मीडिया एंट्री लेने वाली है। हर बार की तरह प्रेस बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स से तीखे सवाल करेगी और कुछ लोगों का गेम और उनका असली चेहरा रिवील करेगी।
बिग बॉस के घर में आई प्रेस
अब जिओ सिनेमा पर अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो जारी किया गया है। इस प्रोमो वीडियो में नजर आ रहा है कि घर में प्रेस का जमावड़ा लगा है और सभी कंटेस्टेंट्स से तीखे सवाल किए जा रहे हैं। वहीं अरमान मलिक और उनकी पत्नी कृतिका प्रेस के निशाने पर हैं। उन्हें कोई खास पसंद नहीं कर रहा। सोशल मीडिया यूजर्स तो कपल को ट्रोल कर ही रहे हैं, वहीं अब मीडिया ने भी अरमान और कृतिका को अपने सवालों में घेर लिया है। इन दोनों की अच्छे से क्लास लगाई जा रही है।
अरमान के रिश्तों पर उठे सवाल
मीडिया ने अरमान से एक सवाल किया कि ‘इस रिश्ते को हम क्या नाम दें?’ तो यूट्यूबर बड़े ही कॉन्फिडेंस के साथ कहते हैं, ‘कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जिनका नाम नहीं होता।’ दरअसल, अरमान और कृतिका को उनके लव ट्रायंगल के लिए घेरा गया है। अरमान पर 2 बीवियां रखने का आरोप है तो कृतिका पर अपनी बेस्ट फ्रेंड का पति चुराने का इल्जाम लगा है। ऐसे में पैपराजी अरमान को ये भी कहते हैं कि, ‘चीटिंग एक चॉइस है’। इस बात पर सफाई देते हुए अरमान कहते हैं, ‘चॉइस होती तो छोड़ देता। रखा तो दोनों को है।’
यह भी पढ़ें: Kritika Malik का लाइव स्ट्रीमिंग पर हुआ ब्रेक डाउन, फूट-फूटकर रोईं Armaan Malik की दूसरी बीवी
कृतिका ने किया प्रेस का सामना
उनकी इस बात पर फीमेल जर्नलिस्ट भड़क जाती हैं और कहती हैं, ‘वो कोई सामान नहीं है। आप उनके साथ रहते हो, आपने उन्हें रखा नहीं है।’ इसके अलावा अरमान पर नैतिकता का पाठ पढ़ाने पर भी मीडिया का गुस्सा फूटा है। हालांकि, अरमान के बाद उनकी पत्नी कृतिका का नंबर भी आया और उन्हें भी खरी-खोटी सुननी पड़ी। अपनी लव स्टोरी पर जब उन्होंने सफाई देने की कोशिश की तो फीमेल जर्नलिस्ट बोलीं- ‘डायन भी 7 घर छोड़कर वार करती है।’ अब उनकी ये बातें सुनकर तो फैंस की भी शो देखने के लिए एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
3 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
6 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
7 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
8 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
8 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
8 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
10 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
10 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
11 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines