Armaan-Kritika Intimate In Bigg Boss Ott 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ का खुमार इस वक्त दर्शकों पर छाया हुआ है। शो में कंटेस्टेंट्स अपना-अपना गेम मजबूत करने में लगे हुए हैं। वहीं यूट्यूबर अरमान मलिक गेम के साथ-साथ रोमांस का मौका भी हाथ से जाने नहीं दे रहे। शुरुआत में अरमान अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका से दूरी बनाकर रख रहे थे लेकिन जब से पायल मलिक जब से बिग बॉस हाउस से बाहर हुई हैं, अरमान दूसरी पत्नी कृतिका के करीब आने का एक मौका नहीं छोड़ते दिख रहे हैं। एक बार फिर अरमान मलिक और कृतिका मलिक ब्लैंकेट के अंदर इंटीमेट होते दिखाई दिए। उनके कोजी मोमेंट्स अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।
अरमान-कृतिका के कोजी मोमेंट्स वायरल
बीते दिन जियो सिनेमा पर टेलीकास्ट हुए एपिसोड में अरमान मलिक और कृतिका मलिक के कुछ कोजी मोमेंट्स सामने आए हैं। इनमें दोनों को एक-दूसरे के साथ बेड पर ब्लैंकेट के अंदर रोमांस करते हुए देखा गया। दरअसल, जैसे ही रात के वक्त लाइट बंद होती है। उसके बाद ही अरमान और कृतिका का रोमांस शुरू हो जाता है। अरमान ब्लैंकेट के अंदर कुछ हैंड मूवमेंट्स करते हैं, जिसके बाद कृतिका के चेहरे पर स्माइल आ जाती है। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं।
यह भी पढ़ें: Kim Kardashian से John Cena तक, देसी परिधान में खूब जंचे विदेशी सुपरस्टार्स
पहले भी रोमांटिक वीडियो हुआ था वायरल
बता दें कि अरमान मलिक और कृतिका मलिक के ओपनली रोमांस की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। इन्हें देखकर लग रहा है कि कहीं अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक गुस्से से तिलमिला न उठें। जाहिर है कि शो के दौरान जब पायल घर में थीं, उस वक्त अरमान को उनके साथ कभी रोमांटिक होते नहीं देखा गया था। उनके जाने के बाद अरमान के ‘अरमान’ जाग उठे हैं।
सना मकबूल बन गईं हैं पहली कैप्टन
जाहिर है कि शो में इन दिनों काफी-कुछ इंटरेस्टिंग देखने को मिल रहा है। पहले दीपक चौरसिया ने ब्रेकिंग न्यूज सुनाकर घरवालों के मुखौटे उतारे। इसके बाद नैजी ने अपनी रैप से सबका मूड लाइट कर दिया। वहीं तीसरे हफ्ते में घर को कैप्टन भी मिल गया है। घर की पहली कैप्टन सना मकबूल बन गई हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कैप्टन को वीकेंड के वार में क्या स्पेशल पावर मिलती है?
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
7 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
7 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
9 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
11 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
11 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
13 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines