Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में इस हफ्ते फैमिली वीक देखने को मिल रहा है. कंटेस्टेंट्स के परिवार वाले एक-एक करके घर में एंट्री कर रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में अमाल मलिक के भाई और बॉलीवुड के स्टार सिंगर अरमान मलिक ने घर में एंट्री की. अरमान मलिक के घर में आने से ही बिग बॉस के घर का माहौल खुशनुमा हो गया. अरमान से पहले घर में अशनूर कौर के पापा, कुनिका सदानंद के बेटे-पोतियां, गौरव खन्ना की पत्नी और फरहाना भट्ट की मम्मी नजर आ चुकी हैं. अब अरमान के साथ-साथ प्रणित के भाई पराग ने भी घर में एंट्री की है. अमाल के भाई अरमान ने अमाल के लिए गाना गाते हुए घर में एंट्री की.
अरमान ने भाई के लिए गाया गाना
अरमान मलिक ने लेटेस्ट एपिसोड में घर में एंट्री की. इस दौरान अरमान ‘कौन तूझे यूं प्यार करेगा’ गाना गाते हुए घर में आए. ये गाना अरमान मलिक ने अपने भाई अमाल मलिक के लिए डेडिकेट किया. अरमान को घर में देखते ही अमाल अपने आंसू रोक नहीं पाए और अरमान को गले लगाकर फूट-फूटकर रोने लगे. दोनों का भाईचारा देख बाकी कंटेस्टेंट्स की आंखें भी नम हो गईं और सब दोनों भाइयों को देखते ही रह गए.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: ‘मम्मी ने पापा को नहीं भेजा…’, प्रणित के भाई ने कुनिका के लिए क्यों कही ये बात?
तान्या के बारे में की बात
अरमान मलिक ने घर में एंट्री करने के दौरान अमाल को गेम के बारे में भी बताया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें अरमान तान्या मित्तल के बारे में अमाल से बातें करते नजर आ रहे हैं. तान्या ने एक बार शो में अमाल को राजू-काजू दो भाइयों की कहानी सुनाई थी. इस पर अरमान ने बात करते हुए कहा कि तान्या हम दोनों भाइयों में फूट लाने की कोशिश कर रही थी. जिसके बाद अमाल भी कहते हैं कि तान्या जो बोलती है वो बकवास ही होता है.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: घरवालों से भी ज्यादा एंटरटेनिंग निकलीं फरहाना की मम्मी, आते ही अमाल की बोलती की बंद
घरवालों के लिए अरमान की खास परफॉर्मेंस
वहीं बिग बॉस ने अरमान मलिक के आने से सुरों का जादू भी बिखरता नजर आया. बिग बॉस ने घरवालों के लिए बोनफायर की अरेंजमेंट की और इस दौरान अरमान मलिक ने अपने गानों से घरवालों को एंटरटेन भी किया. सोशल मीडिया पर लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें घरवाले बोनफायर का मजा लेते हुए अरमान मलिक की सिंगिंग को एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
10 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
11 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
11 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
12 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
13 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
13 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
15 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines