बिग बॉस में थप्पड़ कांड 2 बार होते-होते बचे! क्या Armaan Malik ने शुरू की घर में दादागिरी?

Armaan Malik Adnaan Shaikh Fight: बिग बॉस ओटीटी 3 में आज एक और बड़ा झगड़ा देखने को मिलने वाला है। अब एक बार फिर थप्पड़ कांड हो सकता है। अरमान और अदनान के बीच गहमागहमी हो गई है। इस लड़ाई का वीडियो भी सामने आया है।

Armaan Malik Adnaan Shaikh Fight

Armaan Malik Adnaan Shaikh Fight

विज्ञापन

Armaan Malik Adnaan Shaikh Fight: बिग बॉस ओटीटी 3 में कुछ ज्यादा ही वायलेंस देखने को मिल रहh है। हर हफ्ते एक ऐसा झगड़ा तो हो ही जाता है, जब कंटेस्टेंट्स न सिर्फ आपस में भिड़ते हैं, बल्कि एक-दूसरे को मारने पर उतारू हो जाते हैं। इस बार घर में हिंसा की शुरुआत अरमान मलिक ने की है। सबसे पहले उन्होंने विशाल पांडे को थप्पड़ मारा था। इसके बाद से घर में कुछ न कुछ बवाल चल ही रहा है। हाल ही में घर में एक बार फिर बड़ा थप्पड़ कांड होते-होते बचा है।

साई और लव के बीच हो सकती थी हिंसा

आपने देखा होगा कि कैसे साई केतन राव और लव कटारिया के बीच झगड़ा हुआ? दोनों की बहस ने एक खतरनाक रूप ले लिया। पहले साई केतन राव ने लव कटारिया को गाली दी और फिर वह उन पर गुस्से में हाथ उठाने लगे। हालांकि बाकी घरवाले बीच में आ गए, जिसकी वजह से लव पर साई हाथ नहीं उठा पाए, लेकिन अगर बाकी कंटेस्टेंट्स बीच में नहीं आते तो साई के गुस्से से लव नहीं बच पाते। वहीं अभी तक यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि घर में एक और विवाद हो गया है।

Advertisment

अरमान और अदनान के बीच हुई फाइट

जियो सिनेमा पर बिग बॉस का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है। इसमें सभी कंटेस्टेंट्स एक टास्क करते हुए दिख रहे हैं। पहला हेड ऑफ हाउस बनने से पहले ही 2 कंटेस्टेंट्स आपस में भिड़ गए। अब जिनके बीच लड़ाई हुई है, वे हैं अरमान मलिक और अदनान शेख। अदनान के आते ही काफी झगड़े चल रहे हैं। इस बार उनका सामना अरमान से हुआ है। प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि अरमान और अदनान एक-दूसरे पर चढ़ रहे हैं। बाकी लोग बीच में आकर इस सिचुएशन को हैंडल करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

टास्क में गरमाया माहौल

अरमान और अदनान इतने गुस्से में हैं कि घर में हिंसा किसी भी वक्त हो सकती है, लेकिन लगता है कि घरवाले इस बार भी थप्पड़ कांड होने से बचा लेंगे, क्योंकि सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, अरमान घर के पहले हेड ऑफ हाउस बन चुके हैं। अगर उन्होंने थप्पड़ जड़ा होता तो शायद बिग बॉस उन्हें या तो बेघर करते या फिर इस टास्क से आउट कर देते। बाकी अब घर का यह गर्म माहौल देखकर फैंस इस एपिसोड का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ