Armaan Malik-Aashna Shroff Engaged: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरमान मलिक ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ से आफिशियली सगाई कर ली है।
इस दौरान कपल बेहद खुश नजर आया और अब दोनों की रिंग सेरेमनी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अपनी सगाई के खास मौके पर कपल बेहद रोमांटिक नजर आया और दोनों ने भरी महफिल में लिपलॉक भी किया।
यह भी पढ़ें- बाबा केदरनाथ के दर्शन करने पहुंची Jacqueline Fernandez, एक्ट्रेस ने उठाया भारी बर्फबारी का लुत्फ
अरमान मलिक-आशना श्रॉफ ने की सगाई
अरमान मलिक और आशना श्रॉफ ने 22 अक्टूबर को एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई और सगाई कर ली। वहीं, अब सोशल मीडिया पर कपल की सगाई के फोटोज और वीडियो छाए हुए हैं। इंस्टेंट् बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम पर कपल की सगाई का वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों पहले एक-दूसरे को रिंग पहनाते हैं। इसके बाद हग करते है और फिर दोनों लिपलॉक करते हैं। फैंस को भी कपल का ये क्यूट अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।
इस लुक में नजर आया कपल
अपनी सगाई पर दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे। इस दौरान आशना ने प्रिंटिट ब्लैक एंड व्हाइट साड़ी पहनी थी, जिसमें वो बेहद सुंदर लग रही थी। साथ ही उन्होंने अपनी बालों को भी खुला रखा था, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। वहीं, अरमान ने ग्रे सूट पहना था, जिसमें वो बेहद हैंडसम लग रहे थे। इसके साथ ही बता दें कि बीते कुछ समय पहले ही अरमान मलिक ने आशना को प्रपोज भी किया था, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया छाई रही थी। वहीं, अगर अरमान की गर्लफ्रेंड आशना की बात करें तो वो एक लाइफस्टाइल ब्लॉगर हैं।
Armaan Malik-Aashna Shroff Engaged
यूजर्स दे रहे बधाई
वहीं, अब यूजर्स भी इस वीडियो पर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप दोनों को खूब सारी बधाई। दूसरे यूजर ने लिखा कि बधाई हो। एक तीसरे यूजर ने लिखा आप दोनों साथ में खूब जच रहे हैं। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
5 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
6 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
8 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
9 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
10 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
11 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines