Armaan Kohli: 90s में अनाम (1992), औलाद के दुश्मन (1993), जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी (2002) जैसी फिल्मों से एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले एक्टर अरमान कोहली एक बार फिर से पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं. एक्टर अब फिल्मों से दूर रहते हैं लेकिन किसी ना किसी वजह से हेडलाइन्स में आ ही जाते हैं. ऐसे में अब उन्हें लेकर खबर सामने आ रही है कि अभिनेता ने 54 साल की उम्र में शादी कर ली है. इस बात की चर्चा तब होने लगी, जब उन्होंने एक मिस्ट्री वुमन संग शादी के जोड़े में फोटो शेयर की. हालांकि, इसे लेकर अभी तक उनकी ओर से कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है.
अरमान कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उन्हें दुल्हन के जोड़े मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा जा सकता है. वहीं, एक्टर भी व्हाइट कुर्ता पायजामा और गले में जयमाला डाले लड़की के साथ नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर इनकी इन्हीं तस्वीरों को शेयर किया जा रहा है और शादी की बधाई दी जा रही है. बताया जा रहा है कि इस दौरान उनके साथ उनकी मां और परिवार के कुछ ही लोग मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: 10 प्रतिशत कहानी, 90% प्रोपेगेंडा, Dhurandhar 2 को लेकर सोशल मीडिया पर लोग कर रहे ऐसे दावे, उठाए सवाल
कौन हैं 54 साल के अरमान कोहली की दुल्हन?
इतना ही नहीं, अरमान कोहली के करीबी सूत्रों के मानें तो एक्टर ने सीक्रेट वेडिंग की, जिसमें परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे. एक्टर की ओर से ये झटका उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस को दिया गया है. वह 54 साल के हैं. हालांकि, उनकी कथित दुल्हनिया को लेकर कोई जानकारी नहीं शेयर की गई है. लेकिन वह इंडिया की नहीं हैं और साथ ही सूत्रों ने ये भी कहा कि उनका फिल्म इंडस्ट्री से भी कोई ताल्लुक नहीं है. भले ही अभी तक शादी को लेकर एक्टर की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं शेयर किया गया है लेकिन लोग सोशल मीडिया पर रूमर्ड कपल को भाई और भाभी कहकर बधाई दे रहे हैं. हालांकि, मामला ऑफिशियल के बयान के बाद ही साफ हो पाएगा कि ये रियल का है या रील का.
यह भी पढ़ें: रैपर Badshah ने रचाई दूसरी शादी! जैस्मीन मसीह से तलाक के 6 साल बाद इस पंजाबी एक्ट्रेस संग लिए फेरे
इस एक्ट्रेस संग टूट चुकी सगाई!
गौरतलब है कि 1990s के दशक में अरमान कोहली केवल अपनी फिल्मों को लेकर ही नहीं चर्चा में रहे हैं बल्कि वह पर्सनल लाइफ की वजह से भी हेडलाइन्स में रहे हैं. अच्छे एक्टर होने के साथ ही वह गुड लु्किंग के लिए भी फेमस थे. अच्छी कद-काठी और गुड लुकिंग की वजह से लड़कियां उन पर मरती थीं. गुजरे जमाने में उनका नाम आयशा जुल्का जैसी टॉप एक्ट्रेसेस संग उनका नाम जुड़ चुका है. खबरों की मानें तो आयशा तो उनसे शादी करना चाहती थीं. यहां तक कि खबर ये भी रही है कि दोनों की सगाई भी हो चुकी थी. वह फेरे लेने वाले थे लेकिन अंत में एक्टर ने ही उन्हें धोखा दे दिया था. रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जाता है कि अरमान, आयशा से शादी करते इसके पहले ही वो किसी और अभिनेत्री के प्यार में पड़ गए थे. इसकी वजह से एक्ट्रेस का काफी दुख हुआ था. हालांकि, इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी कभी सामने नहीं आई.
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
10 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
11 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
12 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
14 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
15 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
16 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines