Arjun Sarja Film: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. टिकट खिड़की पर नई-नई फिल्में आती रहती हैं. कुछ फिल्म का तो इतना तगड़ा प्रमोशन होता है कि रिलीज से पहले हर तरफ उसकी ही चर्चा सुनने को मिलती है, लेकिन कुछ ऐसी भी फिल्में होती हैं, जो चुपचाप बॉक्स ऑफिस पर आ जाती हैं और कमाल कर देती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…
अर्जुन सरजा की नई फिल्म ‘ब्लास्ट’
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि अर्जुन सरजा की नई फिल्म ‘ब्लास्ट’. इस फिल्म को बिना किसी प्रमोशन और शोर-शराबे के बॉक्स ऑफिस पर उतारा गया है और इसने आते ही धमाका कर दिया है. फिल्म की रिलीज को सिर्फ दो ही दिन हुए हैं, लेकिन इसने दमदार कमाई कर इंडस्ट्री का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
28 मई को हुई थी रिलीज
फिल्म ‘ब्लास्ट’ की बात करें तो इस फिल्म को 28 मई को रिलीज किया गया था. बता दें कि ये फिल्म डायरेक्टर सुभाष के. राज की डेब्यू फिल्म है. फिल्म में अर्जुन सरजा के साथ अभिरामी और प्रीति मुखुंधन भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं. वहीं, अगर इसकी कमाई पर गौर करें तो ये फिल्म शानदार कलेक्शन कर रही है.
फिल्म का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन भारत में 1.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. वहीं, दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर 1.95 करोड़ रुपये हो गई. फिल्म ने सिर्फ एक दिन में करीब 56% की शानदार ग्रोथ हासिल की है. साथ ही दो दिनों में इस फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 3.20 करोड़ रुपये हो चुका है और ग्रॉस कलेक्शन 3.67 करोड़ रुपये हो गया है. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म की कमाई और भी बढ़ेगी.
फिल्म का बजट
फिल्म के बजट की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का बजट करीब 18 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. साथ ही इसके ओटीटी राइट्स से लगभग 12 करोड़ रुपये और थिएट्रिकल राइट्स से करीब 9 करोड़ रुपये की रिकवरी हो गई है. फिल्म का ब्रेकईवन टारगेट लगभग 21 करोड़ रुपये ग्रॉस माना जा रहा है.उम्मीद है कि फिल्म बड़ी हिट निकेलगी.
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड का वो खूंखार विलेन, जो 1 फिल्म से बना कॉमेडी का स्टार, कभी एक्टिंग के लिए सरकारी नौकरी को भी नहीं दिया था भाव
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
6 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
10 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines