हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

OTT पर गर्दा उड़ा रही है ये साउथ एडवेंचर फिल्म, हर सीन में मिलेगा बड़ा सरप्राइज

OTT पर फिल्में और सीरीज देखने का शौक रखते हैं, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी मूवी लेकर आए हैं, जिसने सिनेमाघरों में कोहराम मचा दिया था. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. चलिए जानते हैं इस मूवी के बारे में.

विज्ञापन
Blast Film OTT पर कहां देखें ?

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कई सारी फिल्में ऐसी बनी है, जिन्हें कम बजट के साथ तैयार किया गया है. लेकिन इन मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. इन फिल्मों ने बड़े बजट की मूवीज को पीछे छोड़ दिया है. साल 2026 में एक ऐसी ही फिल्म रिलीज हुआ है, जिसे बेहद कम बजट के साथ तैयार किया गया था. लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है. फिल्म ने अपने बजट से 5 गुना ज्यादा की कमाई की है.

यह भी पढ़ें: OTT पर आते ही छा गई 2026 की ये डिजास्टर रोमांटिक ड्रामा फिल्म, टॉप-10 में जमाया कब्जा

OTT पर कहां देखें ‘ब्लास्ट’ मूवी?

हालांकि, अब यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दी गई है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म को सिनेमाघरों की तरह ओटीटी पर भी काफी शानदार रिस्पॉन्स मिलता हुआ नजर आ रहा है. हम बात कर रहे हैं, साउथ सिनेमा की फिल्म ब्लास्ट की. यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा रही है. ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ओटीटी पर टॉप 10 ग्लोबल नॉन इंग्लिश चार्ट में अपनी जगह बना ली है. यह मूवी भारत के साथ-साथ विदेशों में भी अपना जलवा बिखेर रही है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Netflix पर रिलीज होते ही बवाल काट रही है 189 मिनट की ये स्पोर्ट ड्रामा फिल्म, हर सीन में मिलेगा रोमांच

‘ब्लास्ट’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितने का किया कलेक्शन ?

साउथ सिनेमा की फिल्म ब्लास्ट की बात करें, तो इस मूवी में एक्टर अर्जुन सरजाने अहम किरदार निभाया है. फिल्म में अर्जुन के साथ प्रीति मुखुंधन, अभिरामी समेत कई कलाकार नजर आए हैं. ब्लास्ट मूवी का निर्देशन सुभाष के राज ने किया है. यह फिल्म 28 मई को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. वहीं अब यह मूवी 25 जून, 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज कर दी गई है. अगर आपको एक्शन-थ्रिलर फिल्म देखना पसंद है, तो आप इस मूवी को देखने का प्लान बना सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ब्लास्ट को बनाने में 18 करोड़ रुपये की लागत आई थी. हालांकि, मूवी ने दुनियाभर में 75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म ने भारत में 53.11 करोड़ कमाए थे.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola