Arjun Rampal-Gabriella Demetriades: बॉलीवुड फिल्म स्टार अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) को कौन नहीं जानता है।
एक्टर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है और लंबे समय से अभिनेता गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स (Gabriella Demetriades) के साथ लिव इन में रह रहे हैं। अब अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी साझा की है।
फोटोशूट के जरिए गैब्रिएला डिमेट्रेड्स ने दी जानकारी
दरअसल, अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमेट्रेड्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज को शेयर किया है। इन तस्वीरों में गैब्रिएला अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही है और वो दूसरी बार मां बनने वाली है।
Gabriella Demetriades is pregnant again
फिर पिता बनने वाले हैं अर्जुन रामपाल
वहीं, अदाकारा के इस ऐलान के बाद इंटरनेटर पर लोग उन्हें बधाई दे रहे है। बता दें कि अभिनेता अर्जुन रामपाल पहले से ही गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमेट्रेड्स संग एक बेटे अरिक के पिता हैं और अब दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं।
सभी दे रहे बधाई
बता दें कि, गैब्रिएला ने जो फोटोज शेयर किए हैं उनके जरिए उन्होंने फैंस को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी है। साथ ही गैब्रिएला ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा है कि- ‘रियलिटी या आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस?’ इसी के साथ गैब्रिएला के मैटरनिटी फोटोशूट की फोटोज को देखकर सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं।
आईपीएल पार्टी के दौरान हुई थी दोनों की मुलाकात
बतातें चलें कि आईपीएल पार्टी के दौरान अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला की मुलाकात हुई थी और फिर दोनों की मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई। साल 2019 में गैब्रिएला और अर्जुन रामपाल एक बेटे के पेरेंट्स बने। बता दें कि गैब्रिएला और अर्जुन रामपाल ने शादी नहीं की और दोनों के रिलेशन को चार साल बीत चुके हैं।
एक फिल्म में भी साथ काम कर सकते हैं गैब्रिएला और अर्जुन रामपाल
वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गैब्रिएला और अर्जुन रामपाल एक साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस अनटाइटल्ड फिल्म में गैब्रिएला ब्रिटिश-भारतीय पुलिस अधिकारी के रोल में नजर आने वाली हैं, जो अर्जुन के कैरेक्टर की जांच करेगी। साथ ही इस फिल्म में दोनों के बीच रोमांटिक एंगल होने की भी चर्चा हो रही है।
संबंधित खबरें
डबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
28 mins agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 hr agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
1 hr ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
3 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
4 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
20 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
23 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines