Arjun Rampal Second Wedding: ‘धुरंधर’ के ‘मेजर इकबाल’ यानी अर्जुन रामपाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं. अर्जुन रामपाल ने अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस से गोवा में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली है. 8 साल तक लिव-इन में रहने के बाद अब कपल फाइनली हस्बैंड-वाइफ बन गए हैं. इस प्राइवेट वेडिंग में कपल के करीबी दोस्त और उनके परिवार के लोग की मौजूद रहे. शादी के बाद अब अर्जुन रामपाल की दूसरी पत्नी गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस चर्चाओं में आ गई हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर अर्जुन रामपाल की दूसरी पत्नी गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस कौन हैं.
कौन हैं गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस?
गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस साउथ अफ्रीका की रहने वाली हैं. कम उम्र में गैब्रिएला ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया था. वहीं भारत में भी अर्जुन रामपाल की वाइफ मॉडलिंग कर अपनी पहचान मॉडलिंग की दुनिया में बना चुकी हैं. वहीं उन्होंने खुद के फैशन ब्रांड की भी शुरुआत की. मॉडल और कारोबारी होने के साथ-साथ गैब्रिएला कई फिल्मों और टीवी विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं. हालांकि बॉलीवुड में एक्ट्रेस चर्चाओं में तब रहीं उन्होंने अर्जुन रामपाल को डेट करना शुरू किया. इसके बाद से बॉलीवुड के गलियारों में गैब्रिएला के चर्चे ही होने लगे थे.
यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: Kareena Kapoor तीसरी बार बनने वाली हैं मां? एक्ट्रेस की टीम ने खुद दिया जवाब
8 साल से कर रहे थे डेट
अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस की लव स्टोरी साल 2018 में शुरू हुई थी. दोनों की मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी और इसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे. गैब्रिएला को डेट करने से पहले ही अर्जुन रामपाल अपनी पहली पत्नी मेहर जेसिया से अलग हो गए थे और दोनों का तलाक हो गया था. वहीं गैब्रिएला संग अर्जुन रामपाल कई बार बॉलीवुड इवेंट्स और पार्टियों में भी नजर आए हैं.
यह भी पढ़ें: 53 की उम्र में अर्जुन रामपाल दूसरी बार बने दूल्हा, दो बेटों के जन्म के बाद गर्लफ्रेंड से रचाई शादी
शादी से पहले बने पैरेंट्स
शादी से पहले ही कपल 2 बच्चों के माता-पिता बन गए थे. साल 2019 में गैब्रिएला ने अपने पहले बेटे एरिक को जन्म दिया था. वहीं साल 2023 में अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला ने अपने दूसरे बेटे एरिव का स्वागत दुनिया में किया. साल 2025 में अर्जुन रामपाल ने गैब्रिएला संग सगाई कर ली थी, इसका खुलासा एक्टर ने एक इंटरव्यू में किया था. बता दें गैब्रिएला की उम्र 39 है और अर्जुन रामपाल की उम्र 53 है. दोनों में 14 साल का ऐज गैप है. कई इंटरव्यूज में भी अक्सर अर्जुन रामपाल ने गैब्रिएला और अपने रिश्ते पर खुलकर बातें की हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिक ही रखा था. हालांकि अब तो दोनों ऑफिशियल शादी के बंधन में बंध चुके हैं.
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
1 hr agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
18 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
21 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
22 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
23 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
23 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines