Arjun Rampal: कोई भी इंसान जब अपने करियर की शुरुआत करता है तो उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ बी-टाउन के एक हैंडसम हंक हीरो को भी झेलना पड़ा। करियर की शुरुआत में पहली बार तो उन्हें कई बार फ्लॉप फिल्में मिली। एक के बाद एक फ्लॉप फिल्म और ऐसा लगा जैसे अब तो इस हीरो का करियर खत्म, लेकिन इस हैंडसम हंक ने फिर कुछ ऐसा किया कि वो दुनियाभर में मशहूर हो गए। आइए आपको बताते हैं कि कौन हैं ये सुपरस्टार…?
बतौर हीरो की फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री
दरअसल, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की। जी हां, वही अर्जुन रामपाल जिन्होंने बतौर हीरो फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी, लेकिन फिर उन्होंने खलनायक बन सिल्वर स्क्रीन पर हंगामा मचा दिया। बता दें कि अर्जुन रामपाल ने हीरो से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और उनके इस रूप को देखकर लोगों को लग रहा था कि अब वो नहीं थमेंगे और कई बड़े सितारों को पीछे छोड़ देंगे, लेकिन अफसोस ऐसा नहीं हुआ और उन्होंने एक के बाद एक दर्जनभर से भी ज्यादा फ्लॉप फिल्में दे डाली।
अर्जुन ने बदला अपना पैटर्न
अर्जुन की लगातार फ्लॉप हो रही फिल्में उनके सामने बड़ी चुनौती थी। फिर उन्होंने अपने पैटर्न को बदला और ऐसा धमाका किया कि सारी फ्लॉप फिल्मों की कसर एक से ही निकल गई। जी हां, जब लगातार अर्जुन की फिल्में फ्लॉप हो रही थी तो उन्होंने हीरो छोड़ विलेन का रोल अपनाने की सोची और फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में विलेन बनकर अर्जुन रामपाल हर तरफ छा गए।
साल 2001 में किया था डेब्यू
इस फिल्म से उन्हें बेहद पॉपुलैरिटी मिली और उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली। यहीं से अर्जुन रामपाल के करियर के लिए ये फिल्म टर्निंग पॉइंट बन गई। बता दें कि फिल्म ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’ से साल 2001 में अर्जुन ने अपना डेब्यू किया था। एक के बाद एक फिल्में पीटने से अर्जुन भी परेशान थे और फिर उन्होंने विलेन बनकर हर किसी को अपना दीवाना बना लिया। इतना ही नहीं बल्कि अर्जुन ने अपने करियर में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का भी नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता।
यह भी पढ़ें- मौसी बनने वाली हैं अनन्या पांडे, Alanna Panday-Ivor McCray के घर जल्द गूजेंगी किलकारी
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
13 mins agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
1 hr agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
2 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
3 hrs agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
5 hrs agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
8 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
9 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
11 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines