Arjun Rampal-Gabriella Blessed with Baby Boy: बिना शादी के दोबारा पिता बने अर्जुन रामपाल, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने दिया बेटे को जन्म

Arjun Rampal Gabriella Demetriades

Arjun Rampal Gabriella Demetriades

विज्ञापन

Arjun Rampal-Gabriella Blessed with Baby Boy: बॉलीवुड फिल्म स्टार अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स (Gabriella Demetriades) के साथ लंबे समय से लिव इन में रह रहे हैं।

हाल ही में एक्टर की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी साझा की थी। वहीं, अब 20 जुलाई को अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं।

विज्ञापन

Arjun Rampal ने ट्वीट कर शेयर की गुड न्यूज

बता दें कि अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। बेटे के जन्म से एक्टर और उनकी फैमिली में खुशी का माहौल है। बताते चलें कि ये गुड न्यूज अर्जुन रामपाल ने खुद ट्वीट कर दी है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि- “मै और मेरा परिवार आज एक खूबसूरत बेबी बॉय से ब्लेस हुआ है।

Arjun Rampal-Gabriella Blessed with Baby Boy

Arjun Rampal-Gabriella Blessed with Baby Boy

विज्ञापन

मां और बेटा दोनों ठीक हैं। लव और ग्रेटिट्यूड से भरा हुआ हूं। आप सभी के प्यार के लिए थैंक्यू, 20.07.2023 हैलो वर्ल्ड।” वहीं, जैसे ही एक्टर ने ये जानकारी साझा की तो फैंस ने बधाइयां देना शुरू कर दिया। इसके साथ ही तमाम सेलेब्स भी एक्टर को फिर से पिता बनने पर बधाई दे रहे हैं।

लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला 

बता दें कि अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। वहीं, साल 2018 में म्युचुअल फ्रेंड्स के जरिए दोनों की मुलाकात हुई थी और फिर दोनों की मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई। साल 2019 में गैब्रिएला और अर्जुन रामपाल एक बेटे के पेरेंट्स बने। बता दें कि गैब्रिएला और अर्जुन रामपाल ने शादी नहीं की और दोनों के रिलेशन को चार साल बीत चुके हैं।

विज्ञापन

अर्जुन वर्कफ्रंट 

इसके साथ ही अगर अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर को आखिरी बार कंगना रनौत के साथ एक्शन फिल्म धाकड़ में देखा गया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। वहीं, अब जल्द ही वह अब्बास मस्तान की अपकमिंग फिल्म ‘पेंटहाउस’ में बॉबी देओल के साथ नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही एक्टर स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म क्रैक में भी नजर आने वाले हैं। वहीं, इस फिल्म में विद्युत जामवाल और जैकलीन फर्नांडीज अहम रोल निभाते नजर आएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ