मुंबई: बीती रात बी-टाउन में एक शानदार पार्टी का आयोजन, जहां सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। फैशन डिजाइनर कुणाल रावल और अर्पिता मेहता 28 अगस्त को एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उससे पहले कपल ने इंडस्ट्री में अपने दोस्तों के लिए एक पार्टी थ्रो की, जहां से अब एक एक कर कई वीडियोज सामने आ रही हैं और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
अभी पढ़ें – Malaika Arora ने सफेद लहंगे में लूटी लाइम लाइट, फैंस के लिए नजरें हटा पाना मुश्किल
पैपराजी पेज इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें लव बर्ड्स मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Dance on Chaiyya Chaiyya with boyfriend arjun kapoor) अपने ही गाने ‘छइयां छइयां’ पर बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ थिरकती हुई देखी जा सकती हैं। वीडियो में मलाइका ने मनीष मल्होत्रा लेबल से एक खूबसूरत सफेद लहंगा पहन रखा है, वहीं अर्जुन कपूर काले रंग के कुर्ते में झूमते नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे में डूबे हुए हैं और ‘छइयां छइयां’ का सिग्नेचर स्टेप करते नजर आ रहे हैं।
कपल का वीडियो (Arjun Malaika Dance Video) सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। कमेंट सेक्शन पर नजर डालें तो फैंस इस जोड़ी की जमकर तारीफ कर रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘हॉट टुगेदर’। दूसरे ने लिखा, ‘दोनों एक साथ बहुत क्यूट दिख रहे हैं।’ हालांकि, इस बार भी कुछ लोग ऐसे रहे जिन्होंने कपल को ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। एक ने लिखा, ‘आंटी और बेटा की जोड़ी’। दूसरे ने लिखा, ‘छोटा बच्चा और दीदी एक साथ डांस करते हुए।’
पार्टी में वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल, मलाइका अरोड़ा और बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर, जैकी भगनानी और गर्लफ्रेंड रकुल प्रीत सिंह जैसे सेलिब्रिटी को पार्टी में शिरकत करते देखा गया। सभी ने अपने शानदार और ग्लैमरस अवतार से सुर्खियां बटोरने का कोई मौका नहीं छोड़ा।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
3 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
5 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
6 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
7 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines