हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: पिता का छूटा साथ तो एक्स बॉयफ्रेंड बने ढाल, Arjun Kapoor संग पेरेंट्स के घर से निकलीं Malaika Arora

Arjun Kapoor With Malaika Arora After Actress’s Father Death: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के दुख में पूरा बॉलीवुड इस वक्त मलाइका के साथ नजर आ रहा है। वहीं दुख की इस घड़ी में अर्जुन कपूर ने भी मलाइका के साथ दिखे। उन्होंने एक पल के लिए भी एक्ट्रेस का साथ नहीं छोड़ा।

विज्ञापन
Arjun Kapoor, Malaika Arora

Arjun Kapoor With Malaika Arora After Actress’s Father Death: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने पिता के निधन से टूट गई हैं। मलाइका को देखकर साफ पता लग रहा है कि पिता की मौत से वह कितनी दुखी हैं। जब एक्ट्रेस के पिता का निधन हुआ, उस वक्त एक्ट्रेस मुंबई में नहीं थीं। हालांकि पिता के निधन की खबर मिलते ही एक्ट्रेस तुरंत मुंबई आ गईं। पिता के निधन से मलाइका बेहाल हैं, लेकिन एक्ट्रेस के इस बुरे वक्त में अर्जुन कपूर ने एक पल भी उनका साथ नहीं छोड़ा।

पेरेंट्स के घर से अर्जुन संग निकलीं मलाइका

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मलाइका और अर्जुन को साथ देखा जा सकता है। वीडियो में मलाइका अपने पेरेंट्स के घर से निकल रही हैं। एक्ट्रेस बेहद परेशान और दुखी हैं। मलाइका के चेहरे और उनकी आंखों से साफ पता लगा रहा है कि पिता के जाने से उन पर क्या बीत रही है। हालांकि इस बुरे वक्त में अर्जुन कपूर ने एक्ट्रेस का साथ नहीं छोड़ा।

अर्जुन कपूर दिखे साथ

गौरतलब है कि बीते कुछ दिन से मलाइका और अर्जुन कपूर के अलग होने की खबरें आ रही थीं, लेकिन दुख की इस घड़ी में अर्जुन और मलाइका साथ दिखे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अर्जुन को एक्ट्रेस के पेरेंट्स के घर से निकलते हुए देखा जा सकता है। अर्जुन के पीछे ही मलाइका भी नजर आती हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे अर्जुन, मलाइका का ध्यान रखते हुए उन्हें कार तक छोड़ते हैं। उन्हें कार में बिठाते हैं।

अर्जुन ने दिया एक्ट्रेस का साथ

जब मलाइका की कार चली जाती है, उसके बाद अर्जुन, करीना और करिश्मा को भी कार में बिठाते हैं। अर्जुन के इस नेचर को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स एक्टर की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बेशक कुछ भी हो, लेकिन दुख की इस घड़ी में भी अर्जुन ने मलाइका का साथ नहीं छोड़ा और ढाल बनकर एक्ट्रेस के सामने खड़े हैं।

11 सितंबर को मलाइका के पिता का निधन

गौरतलब है कि बीते दिन यानी 11 सितंबर को मलाइका के पिता अनिल मेहता ने कथित रूप से सुसाइड किया। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है कि यह मामला आत्महत्या का है या फिर कोई हादसा, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं इस बुरे वक्त में पूरा बॉलीवुड मलाइका के साथ खड़ा नजर आया। हर कोई एक्ट्रेस और उनके परिवार को सांत्वना दे रहा है और पीड़ित परिवार का दुख बांट रहा है।

यह भी पढ़ें- Malaika Arora के मां-बाप तलाक के बाद भी क्यों रहते थे साथ? दोनों के बीच क्या थी कोई डील?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें