Arjun Kapoor और Varun Dhawan को क्यों थी Katrina Kaif से नफरत? बना डाला था हेट फैन क्लब

Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर और वरुण धवन पर ‘वी हेट कैटरीना फैन क्लब’ बनाने का आरोप है। कैटरीना के लगाए इस इल्जाम को अब अर्जुन ने कबूल कर लिया है।

Arjun Kapoor

Arjun Kapoor

Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने अब एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने एक बड़ा सीक्रेट रिवील कर दिया है। कुछ ऐसी गॉसिप्स हैं जो अब तक फैंस तक नहीं पहुंची थीं। अर्जुन कपूर और वरुण धवन (Varun Dhawan) का याराना सालों पुराना है। इनकी दोस्ती वक्त-वक्त पर देखने को मिलती है। ऑनस्क्रीन हो या ऑफ स्क्रीन दोनों का बॉन्ड बेहद मजबूत है। इसका सबूत है कि दोनों का दुश्मन भी एक है। क्या आप जानते हैं अर्जुन कपूर और वरुण धवन एक वक्त पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को नापसंद करते थे?

विज्ञापन

‘वी हेट कैटरीना फैन क्लब’ को लेकर हुआ खुलासा

खुद कैटरीना कैफ ने एक बार करण जौहर (Karan Johar) के शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) पर इस बात का जिक्र किया था। कैटरीना कैफ ने इस शो पर रिवील किया था कि वरुण धवन और अर्जुन कपूर ने उनके नाम पर एक हेट क्लब बनाया था। इस ग्रुप का नाम था ‘वी हेट कैटरीना फैन क्लब’ (We Hate Katrina Fan Club)। अब इस ग्रुप को बनाने के पीछे क्या कारण था? और बॉलीवुड के इन दो हैंडसम हंक्स को कैटरीना से क्या प्रॉब्लम थी अब उसे लेकर खुलासा हुआ है।

विज्ञापन

अर्जुन और वरुण ने क्यों बनाया था ये हेट क्लब?

सबसे पहले तो एक्टर ने ये बात कबूल कि कैटरीना ने जो कहा था वो सच है। उन्होंने वरुण के साथ मिलकर कैटरीना के लिए हेट क्लब बनाया था। हालांकि, उनका कहना है कि इसका मतलब ये नहीं था कि वो सच में एक्ट्रेस से नफरत करते थे। ये हेट क्लब तो सिर्फ इसलिए बनाया गया था क्योंकि उन दोनों को लगता था कि कैटरीना उन्हें इम्पोर्टेंस नहीं देती थीं। अर्जुन ने कहा, ‘हमारा ‘वी हेट कैटरीना फैन क्लब’ हुआ करता था, जो बहुत जल्दी बंद हो गया था, क्योंकि हम सच में कैटरीना से नफरत नहीं करते थे। हम बस अपसेट थे कि वो हमारे साथ बहुत स्ट्रेट फॉरवर्ड रहती थीं। वो हमेशा हम पर आग उगलती रहती थीं। वो हमें कोई इम्पोर्टेंस नहीं देती थीं।’

विज्ञापन

अर्जुन ने की कैटरीना की तारीफ

आपको बता दें, कैटरीना अपने ब्लंट जवाबों के लिए जानी जाती हैं। शायद यही कारण है कि अर्जुन और वरुण ने वो हेट क्लब बनाया होगा। हालांकि, अर्जुन का कहना है कि उन तीनों में कुछ भी प्रॉब्लम नहीं है और कैटरीना के करियर ग्रोथ से वो बेहद खुश हैं। अर्जुन ने कैटरीना की तारीफ करते हुए कहा, ‘जब कैटरीना ने रेस में काम किया तो उन्होंने अपने गानों से अलग पहचान बना ली थी। वो मेरी दोस्त हैं इसलिए मैं देख सकता हूं कि इस फिल्म ने आप उन्हें कैसे देखते हैं वो बदल दिया और उन्होंने रेस में वाकई काफी मेहनत की है।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ