Arjun Kapoor Scooter: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपुर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फैंस का अटेंशन ग्रैब कर रहे हैं। हाल ही मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के पिता के निधन के बाद जिस तरह वो उनके साथ नजर आए एक बार फिर लोगों ने उनके रिश्ते पर चर्चा शुरू कर दी। दरअसल, काफी समय से ऐसी रूमर्स थीं कि अर्जुन और मलाइका के रिश्ते में तनाव के बाद दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है। लेकिन जिस तरह से उन्होंने मलाइका को उस दुख की घड़ी में संभाला एक बार फिर इनके साथ होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
गाड़ी से स्कूटर पर आए अर्जुन कपुर
वहीं, अब मलाइका के पिता की प्रेयर मीट के बाद अर्जुन कपूर ने एक खास चीज खरीदी है। जहां बाकी सेलेब्स महंगी से महंगी गाड़ियां खरीदकर लोगों के बीच अपनी शान बढ़ा रहे हैं। वहीं, अर्जुन कपूर अब लग्जरी कार छोड़कर साधारण से स्कूटर पर नजर आए हैं। अर्जुन कपूर ने हाल ही में एक स्कूटर खरीदा है। इतना ही नहीं उन्होंने खुशी-खुशी इस स्कूटर की सवारी भी की है। अब उनके कलेक्शन में एक ब्रांड न्यू EV Bike BGauss RUV 350 भी शामिल है। इस स्कूटर की कीमत करीब 1.10 लाख रुपये बताई जा रही है।
स्कूटर खरीदने पर छलकी अर्जुन की खुशी
अर्जुन इस नए स्कूटर को खरीदकर कितने खुश हैं इसका सबूत तो वो वीडियो है जिसमें वो इसे चलाते हुए बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं एक्टर ने नया स्कूटर खरीदने की खुशी में सेलिब्रेशन भी किया और पैपराजी में मिठाई भी बांटी। अब अर्जुन ने स्कूटर क्यों खरीदा है इसकी असली वजह तो सामने नहीं आई है, लेकिन किसी एक्टर ने स्कूटर खरीदा है ये देखकर ही फैंस हैरान हैं। वहीं, दूसरी तरफ अब उनके इस स्कूटर का कनेक्शन लोग उनकी फिल्मों से जोड़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: क्या Ankita Lokhande हैं प्रेग्नेंट? वायरल वीडियो से मिला हिंट
स्कूटर लेने पर ट्रोल हुए अर्जुन कपूर
दरअसल, काफी समय से अर्जुन कपूर एक के बाद एक फ्लॉप फिल्में दे रहे हैं। ऐसे में लोगों का कहना है कि गाड़ी से स्कूटर पर जो स्विच हुआ उसका कारण अर्जुन कपूर की फ्लॉप फिल्में ही हैं। एक ट्रोलर ने कहा है, ‘सारी फिल्म फ्लॉप हो रही है और कोई सुपरहिट होती तो अच्छी सी कार ले लेता, क्या करें जितना पैसा है उतना ही…।’ एक ने कहा, ‘इस गाड़ी का भी डाउनफॉल होगा।’ ये तो कुछ भी नहीं एक शख्स ने तो एक्टर को काम भी ऑफर कर दिया और कहा, ‘अर्जुन कपूर भाई मेरी रील में एक्टिंग करोगे?’ एक कमेंट आया, ‘ये हरकत करते रहे तो बेटा धीरे-धीरे साइकिल पर भी आ जाओगे।’ अब लोग अर्जुन कपूर के यूं ही मजे ले रहे हैं।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 hr agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
4 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
4 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
7 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
7 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
8 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
9 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
9 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines