अर्जुन कपूर का स्ट्रगल और फ्रस्ट्रेशन पर आया बयान, एक्टर ने दिया खास मंत्र

अर्जुन कपूर ने अब लाइफ को लेकर एक बेहद मोटिवेशनल बात कही है। एक्टर ने स्ट्रगल और फ्रस्ट्रेशन पर बयान दिया है। उन्होंने क्या कहा? चलिए पता करते हैं।

Arjun Kapoor

Arjun Kapoor File Photo

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के चलते लाइमलाइट में बने रहते हैं। अर्जुन कपूर की लव लाइफ में क्या चल रहा है? और एक्टर किसे डेट कर रहे हैं? ये हर कोई जानना चाहता है। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से ब्रेकअप के बाद अभी तक किसी के भी साथ अर्जुन कपूर का नाम नहीं जुड़ा है और एक्टर खुद को सरेआम सिंगल तक बता चुके हैं।

स्ट्रगल पर क्या बोले अर्जुन कपूर?

वहीं, प्रोफेशनल लाइफ में भी अर्जुन कपूर ने काफी स्ट्रगल किया है। उन्होंने डेब्यू से पहले ही अपना वजन घटाया था। एक्टर को उनके बढ़े वजन की वजह से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। आज तक इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाए रखने के लिए अर्जुन कपूर की स्ट्रगल जारी है। कई बार कड़ी मेहनत करने के बावजूद जब वो पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में फेल होते होंगे, तो उन्हें फ्रस्ट्रेशन महसूस होता होगा।

विज्ञापन

अर्जुन कपूर ने शेयर किया पॉजिटिव नोट

अब इसी फ्रस्ट्रेशन और स्ट्रगल को लेकर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। अर्जुन कपूर ने फैंस को एक खास मंत्र बताया है, जिससे वो फ्रस्ट्रेशन और स्ट्रगल से बेहतर तरीके से डील कर सकते हैं। अर्जुन कपूर ने एक पॉजिटिव नोट शेयर किया है, जिसे फॉलो करने से आप भी कामयाबी के रास्ते पर पहुंच सकते हैं। चलिए जानते हैं कि अर्जुन कपूर ने क्या लिखा है?

विज्ञापन

अर्जुन कपूर ने दिया मोटीवेट रहने का मंत्र

अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टरगर्म स्टोरी पर नोट शेयर करते हुए कहा, ‘आपके स्ट्रगल और फ्रस्ट्रेशन को आपको परेशान करने देने के बजाय, उन्हें मोटीवेट करने दें।’ यानी जब-जब आपकी लाइफ में परेशानियां आएं, तो उससे चिढ़ने की जगह आपको उससे प्रेरणा लेनी चाहिए। ये लाइफ को पॉजिटिव तरीके से देखने का एक बढ़िया तरीका है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ