---विज्ञापन---

Arjun Kapoor को फिर आई Malaika Arora की याद, नाम लिए बिना खुश रहने का बताया मंत्र

Arjun Kapoor Viral Post: अर्जुन कपूर का लेटेस्ट पोस्ट देख फैंस की भी आंखें खुली रह गई हैं। एक्टर ने अब खुशहाल जिंदगी की टिप्स दी हैं और बताया है कि चीजों को कंट्रोल में कैसे रखना है। अब इस पोस्ट को मलाइका से जोड़ा जा रहा है।

---विज्ञापन---

Arjun Kapoor Viral Post: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर के बीच आखिर चल क्या रहा है ये किसी को भी समझ नहीं आ रहा है। कभी इनके ब्रेकअप की खबरें सामने आती हैं तो कभी इनका पैचअप हो जाता है। बीते काफी समय से ये दोनों अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि, ब्रेकअप रूमर्स के तूल पकड़ने के बीच हाल ही में ये दोनों साथ नजर आए थे। एक बार फिर इन दोनों को साथ में देखकर फैंस कंफ्यूज हो गए कि इनका रिलेशनशिप स्टेटस है तो है क्या?

ट्रैक पर आया मलाइका-अर्जुन का रिश्ता?

बता दें, मलाइका अरोड़ा के पिता का हाल ही में निधन हुआ है। एक्ट्रेस के पिता के निधन पर अर्जुन कपूर ने उन्हें और उनके परिवार को खूब संभाला है। उन्होंने एक अच्छे बॉयफ्रेंड की तरह न सिर्फ बिखरी हुई मलाइका का ध्यान रखा बल्कि उनके घर के सदस्य की तरह ही सारे फर्ज भी पूरे किए। ऐसे में लोगों को भी लगने लगा कि इस बुरे वक्त में इनका बिखरता रिश्ता एक बार फिर ट्रैक पर आ रहा है। इसी बीच अब अर्जुन कपूर का एक ऐसा पोस्ट सामने आया है जिसके बाद उनका और मलाइका का रिश्ता फिर चर्चा में आ गया है।

---विज्ञापन---

अर्जुन के पोस्ट ने खींचा ध्यान

दरअसल, अब उन्होंने कुछ ऐसा शेयर किया है जिसके बाद कहा जा रहा है कि उनका और मलाइका का रिश्ता अंडर कंट्रोल आ गया है। कुछ देर पहले ही अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम से एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में उन्होंने एक खास नोट लिखा है। अर्जुन ने लिखा, ‘अगर तुम खुश रहना चाहते हो, अपने आप पर और अपने अंडर कंट्रोल की चीजों पर ध्यान केंद्रित करो: तुम्हारी जिंदगी, तुम्हारी आमदनी, तुम्हारी फिजिकल और मेंटल हेल्थ, और तुम्हारी आध्यात्मिकता।’

Arjun Kapoor Viral Post

अर्जुन कपूर ने शेयर किया पोस्ट

यह भी पढ़ें: Alia Bhatt को पैनिक अटैक आने पर पिता ने की अजीब हरकत, बेटी ने सुनाया शॉकिंग किस्सा

---विज्ञापन---

पोस्ट का मलाइका से है कनेक्शन?

अब वो यहां किस खुशी की बात कर रहे हैं ये तो अर्जुन कपूर ही बता सकते हैं। लेकिन उनका ये पोस्ट देखकर ऐसा लग रहा है जैसे काफी समय बाद उन्होंने कुछ पॉजिटिव और मोटिवेशनल पोस्ट शेयर किया है। नहीं तो अर्जुन कपूर काफी समय से क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते हुए नजर आ रहे थे। दूसरी तरफ मलाइका भी ब्रेकअप को लेकर ही हिंट दे रही थीं। हालांकि, अब ऐसा लग रहा है कि दोनों का रिश्ता एक बार फिर मजबूत हो गया है।

First published on: Sep 20, 2024 01:20 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola