हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Hardik-Nataša के बाद Arjun-Malaika का भी टूटेगा रिश्ता! इस पोस्ट से मिल गया हिंट

Arjun Kapoor-Malaika Arora: गॉसिप टाउन में इस वक्त हार्दिक और नताशा के अलगाव की खबरें भरी पड़ी है। दोनों ने आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Arjun Kapoor, Malaika Arora

Arjun Kapoor-Malaika Arora: गॉसिप टाउन में इस वक्त हार्दिक और नताशा के अलगाव की खबरें भरी पड़ी है। दोनों ने आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। अभी हार्दिक और नताशा के अलग होने की खबरों पर चर्चा थमी भी नहीं कि अर्जुन कपूर और मलाइका के अलग होने की खबरों को फिर से हवा मिल गई। जी हां, दोनों को लेकर कहा जा रहा है कि अब अर्जुन और मलाइका का नंबर है।

अर्जुन ने फिर शेयर किया पोस्ट

दरअसल, अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में अर्जुन ने लिखा है कि पॉजिटिव रहने का मतलब ये नहीं कि चीजें ठीक हो जाएंगी बल्कि ये है कि चीजें कैसी भी हों लेकिन आप ठीक रहें… टर्न आउट… जैसे ही अर्जुन का ये पोस्ट सामने आया, तो टॉक ऑफ द टाउन में फिर बातें होने लगी कि क्या अब अगला नंबर मलाइका और अर्जुन का है? दरअसल, लंबे टाइम से कपल एक-दूसरे को डेट कर रहा है, लेकिन बीते कुछ टाइम से दोनों के अलग होने की रूमर्स से खबरों का बाजार गर्म है।

Arjun Kapoor

स्पेन में छुट्टियां मनाकर लौटी मलाइका 

इन दिनों मलाइका स्पेन में छुट्टियां मनाने गई हुई थी। हाल ही में एक्ट्रेस को अपने बेटे संग एयरपोर्ट पर देखा गया है, लेकिन अर्जुन का ये पोस्ट कपल के फैंस की चिंता बढ़ा रहा है। अभी लोगों को हार्दिक और नताशा के अलग होने पर भरोसा भी नहीं हुआ कि अर्जुन ने फिर से इस तरह का पोस्ट शेयर कर दिया है।

‘मिस्ट्रीमैन’ की दिखी झलक

गौरतलब है कि अर्जुन ने बीते दिन भी कुछ ऐसा ही पोस्ट शेयर किया था, जिसमें लिखा था कि Peace Requires Presence. अर्जुन के इस पोस्ट ने भी फैंस को बहुत परेशान किया। गौर करने वाली बात है कि मलाइका ने जैसे ही स्पेन से अपने छुट्टियों के यादगार पलों को शेयर किया, तो उन तस्वीरों में ‘मिस्ट्रीमैन’ की फोटो नजर आई।

Malaika Arora with Mystery Man

अभी नहीं हुआ कंफर्म

बस फिर क्या था… मलाइका के ‘मिस्ट्रीमैन’ की जरा-सी झलक ने अर्जुन और मलाइका के अलग होने की चर्चा फिर से बढ़ा दी। हालांकि अर्जुन और मलाइका दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर कोई रिएक्ट नहीं किया है। ना ही दोनों में से किसी ने इन रूमर्स पर बयान दिया है। अब दोनों एक साथ हैं या नहीं ये तो आने वाले वक्त के साथ ही पता लगेगा, लेकिन इस वक्त तो दोनों के अलग होने की ही बातें हो रही हैं।

यह भी पढ़ें- वकील से जानें Hardik Pandya और Nataša Stanković के बीच कैसे बंटेगी प्रॉपर्टी? देखें स्पेशल रिपोर्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें