हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Malaika Arora के बाद Arjun Kapoor ने भी किया पोस्ट, 'मिस्ट्री मैन' को लेकर कही ये बात?

Arjun Kapoor Latest Post: मलाइका अरोड़ा की एक पोस्ट इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस बीच अब अर्जुन कपूर ने भी ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जो गॉसिप टाउन में चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन
Arjun Kapoor

Arjun Kapoor Latest Post: अक्सर अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों पर छूरियां चलाने वाली बी-टाउन हसीना मलाइका अरोड़ा चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस की बोल्डनेस उनकी उम्र को हमेशा मात देती है। हालांकि इन दिनों मलाइका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं।

आजकल स्पेन में हैं मलाइका 

दरअसल, मलाइका अरोड़ा आजकल स्पेन में हैं और छुट्टियां मना रही हैं। हालांकि वहां से एक्ट्रेस ने जो फोटो शेयर की हैं, वह चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बीच अर्जुन कपूर ने भी एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसकी चर्चा टॉप ऑफ द टाउन में हो रही है।

Arjun Kapoor

विज्ञापन

मलाइका के बाद शेयर किया पोस्ट

अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में अर्जुन कपूर ने लिखा है कि Peace Requires Presence, जिसका हिंदी में मतलब होता है ‘सुकून के लिए मौजूद रहना जरूरी है’, वहीं अब इस पोस्ट को लेकर इंटरनेट पर खूब बातें हो रही हैं। लोगों ने इसको लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि शायद अर्जुन ने यह पोस्ट मलाइका की फोटो वायरल होने के बाद उसके जवाब में लिखा है।

इंटरनेट पर बढ़ी हलचल

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले खबरें आई थीं कि मलाइका और अर्जुन ने ब्रेकअप कर लिया है और दोनों अब एक-दूसरे के साथ नहीं हैं, लेकिन इन खबरों पर दोनों की तरफ से ही कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया। इस बीच अब स्पेन से मलाइका ने जो फोटो शेयर की, उसमें ‘मिस्ट्रमैन’ दिखा तो इंटरनेट पर हलचल बढ़ गई और अब अर्जुन के पोस्ट से इन कयासों को और हवा दे दी। बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों में बेहद करीबी रिश्ता है। हालांकि दोनों अलग हुए हैं या अभी भी साथ हैं, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन

फैंस को पसंद आती हैं फोटोज

मलाइका अरोड़ा की बात करें तो मलाइका स्पेन से अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर कर रही हैं, जिनमें एक्ट्रेस का बोल्ड लुक नजर आ रहा है। मलाइका अक्सर अपनी फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। शायद ही ऐसा होता होगा कि एक्ट्रेस ने कोई फोटो शेयर की है और वह फैंस को पसंद नहीं आई हो। जी हां, मलाइका की सभी पोस्ट को फैंस खूब पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें- नाक में नथ…साड़ी में Kim Kardashian, खूबसूरती में ऐश्वर्या राय को टक्कर, दिल हार बैठेंगे आप

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola