Arjun Kapoor On Texting His Ex At 3 AM: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपने और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में हैं। लंबे समय तक अपने रिश्ते को पब्लिक करने वाले अर्जुन और मलाइका के बीच ब्रेकअप की खबरें अचानक मीडिया में आईं। अर्जुन अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म ‘सिंघम अगेन’ से ‘डेंजर लंका’ के किरदार में जबरदस्त कमबैक किया है। अब उन्होंने एक इंटरव्यू में रात 3 बजे अपने एक्स को मैसेज करने की बात कही है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
3 बजे रात को भेजा एक्स को मैसेज
अर्जुन कपूर ने मशहूर ‘मैशेबल इंडिया’ से बात करते हुए खुलासा किया कि वो रात के 3 बजे भी अपनी एक्स को मैसेज भेज चुके हैं। जब उनसे सवाल किया गया कि क्या उन्होंने कभी रात के 3 बजे अपनी एक्स को मैसेज भेजा है, तो अर्जुन ने मजाक करते हुए पूछा, ‘कौन कह रहा है कि उसने कभी एक्स को मैसेज नहीं किया?” अर्जुन का ये जवाब काफी चर्चा में आया और उन्होंने साफ तौर पर स्वीकार किया कि वो भी ऐसे मैसेज भेज चुके हैं।
इस दौरान अर्जुन ने कहा, ‘जो लोग कहते हैं कि उन्होंने कभी अपनी एक्स को मैसेज नहीं किया, वो झूठे हैं।’ अर्जुन के इस बयान के बाद एक बार फिर उनके और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है। हालांकि अब दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।
अर्जुन और मलाइका का रिलेशनशिप
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में से एक रही है। दोनों ने साल 2018 में डेटिंग शुरू की थी और 2019 में अपने रिश्ते को जगजाहिर भी कर दिया। इस दौरान दोनों को कई बार साथ देखा गया और उनकी पब्लिक मस्ती और प्यार ने मीडिया में कई सुर्खियां बटोरी। हालांकि पिछले कुछ महीनों से दोनों के रिश्ते में तनाव की खबरें आ रही थीं।
ब्रेकअप के बाद अर्जुन का खुलासा
अर्जुन कपूर ने अपने ब्रेकअप के बाद एक और बयान दिया था जब वो मुंबई में एक दिवाली पार्टी में पहुंचे थे। इस पार्टी में उन्होंने साफ तौर पर कहा, ‘अब मैं सिंगल हूं, रिलैक्स।’ ये बयान वायरल हो गया और अर्जुन के सिंगल होने पर कन्फर्मेशन लग गई। इस बयान ने उनके फैंस और मीडिया को चौंका दिया, क्योंकि इससे पहले अर्जुन और मलाइका के रिश्ते में कोई बड़ी अनबन नहीं दिखी थी।
यह भी पढ़ें: ‘कभी खुद से समझौता नहीं…’, Abhishek Bachchan संग तलाक रूमर्स के बीच Aishwarya Rai ने कही बड़ी बात
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
6 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
8 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
10 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines