Arjun Kapoor Recall Depression: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अजय देवगन की हालिया रिलीज फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में वह विलेन के किरदार में नजर आए हैं। इस बीच मलाइका अरोड़ा के साथ उनके ब्रेकअप की खबरें भी गॉसिप गलियारों में आए दिन सुनने को मिल जाती हैं। भले ही अर्जुन और मलाइका ने अपने ब्रेकअप पर कभी खुलकर बात नहीं की हो लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया है। हालिया इवेंट में एक्टर ने अपने अकेलेपन पर बात की। उन्होंने उस दौर को याद किया जब वह अकेलेपन से जूझ रहे थे। यह वक्त उनकी जिंदगी में तब आया था जब उनकी मां की मौत हो गई थी और उनकी बहन भी पढ़ाई के लिए घर से दूर थीं।
अकेलेपन की चुनौतियों को याद किया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई में ‘सिंघम अगेन’ के प्रमोशनल इवेंट के दौरान जब अर्जुन कपूर से पूछा गया कि फिल्म में उन्होंने अपने किरदार पर कैसे फोकस किया जबकि वह ब्रेकअप और माइल्ड डिप्रेशन से जूझ रहे थे? इस पर बात करते हुए एक्टर ने बताया कि उन्होंने थेरेपी का सहारा लिया।
एक्टर ने अकेलेपन की चुनौतियों के बारे में खुलकर बात करते हुए बताया कि मां की मौत और बहन अंशुला कपूर के पढ़ाई के चलते घर से बाहर जाने के बाद वह अकेलापन झेल चुके हैं। अर्जुन ने कहा कि साल 2014 में जब उनका करियर आगे की तरफ बढ़ रहा था, उस वक्त वह अकेलेपन से जूझ रहे थे। हालांकि वह इससे बाहर निकले।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: करणवीर के लिए ‘पनौती’ बनी ये कंटेस्टेंट, एक सेकेंड में छिन गई हाथ आई पावर?
सेल्फ केयर पर दिया जोर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन कपूर ने सेल्फ केयर पर जोर देते हुए कहा, ‘मुझे शायद खुद पर ध्यान देने की जरूरत थी। मैं इसे स्वार्थ नहीं समझता हूं लेकिन सेल्फिश को गलत तरीके से देखा जाता है। ऐसा नहीं है कि मैं सिर्फ अकेला था या कुछ और वजह थी।
उस वक्त सिर्फ मेरी जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा था। मेरे रिलेशनशिप और जिंदगी में काफी उथल-पुथल मची हुई थी।’ अर्जुन ने कहा कि इन चीजों पर बात करना काफी ट्रिकी है क्योंकि चीजें जैसी हैं, वह सबकी उसी तरह से इज्जत करते हैं।
साल 2019 से कर रहे थे डेट
अर्जुन ने आगे कहा, ‘चाहे आप किसी रिश्ते में हों या नहीं इसके बारे में बात करना मुश्किल होता है क्योंकि चीजें जैसी हैं, उनकी रिस्पेक्ट करना जरूरी होता है। इसकी डिटेल देना सही नहीं है लेकिन मैं कभी भी दो चीजों को साथ नहीं रखना चाहता हूं।’ एक्टर का कहना है कि जिंदगी की शुरुआत में जो मुद्दे थे वो आज उनसे रिलेटेड नहीं हैं।
बता दें कि अर्जुन कपूर ने यह बातें तब की हैं, जब वह मलाइका अरोड़ा से अलग हो चुके हैं। जाहिर है कि दोनों ने साल 2019 से डेटिंग शुरू की थी। दोनों साथ में घूमने और फोटो शेयर करने का एक मौका नहीं छोड़ते थे लेकिन अब दोनों अलग हो चुके हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
3 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
6 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
6 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
7 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines