हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Viral: Arjun की दुल्हनिया बनीं Malaika, जानें क्या है इन फोटोज की असलियत

Arjun Malaiaka Wedding Photos Viral: मलाइका और अर्जुन की शादी की फोटोज सामने आई हैं। जिसमें दोनों दूल्हा-दुल्हन अवतार में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
image credit: facebook

Arjun Malaiaka Wedding Photos Viral: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले काफी समय से दोनों के ब्रेकअप की लगातार खबरें सामने आ रही हैं। कहीं कहा जा रहा है कि दोनों का दो महीने पहले ही ब्रेकअप हो गया था तो वहीं कुछ देर बाद दोनों फिर से साथ में नजर आए तो इन बातों पर विराम लगता नजर आया। लेकिन फिर खबरें आईं कि उनके बीच सब ठीक है और वह दोनों साथ हैं। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें मलाइका और अर्जुन शादीशुदा नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि इन फोटोज का सच क्या है।

शादी की फोटोज

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें जिक्र किया गया था कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका था, लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को नया मौका देने का फैसला किया है। दरअसल इन दोनों में से कोई भी शादी को लेकर कमिटमेंट करने को तैयार नहीं था, लेकिन शादी दोनों करना चाहते थे। इसी बीच दोनों की शादी की फोटोज सामने आई हैं। जिसमें दोनों दूल्हा-दुल्हन अवतार में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

image credit: facebook

कपल की शादी का फैंस को है इंतजार

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर चल रहा है कि मलाइका और अर्जुन कपूर के चाहने वालों को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार था। साल 2024 की शुरुआत में लोगों की ख्वाहिश पूरी हो चुकी है। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों को दूल्हा और दुल्हन के अवतार में नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि वायरल हो रही ये तस्वीरें पूरी तरह से फेक हैं और दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है।

नहीं आई दोनों के बीच दरार

विज्ञापन

बता दें कि ब्रेकअप की खबरों के बाद उनके करीबी ने कहा था कि दोनों के रिश्ते में कोई दरार नहीं आई है और न ही कोई ब्रेकअप हुआ है। ऐसे में रिश्ते को दूसरा मौका देने की बात कहां से आई। दरअसल कुछ वक्त पहले ही अर्जुन कपूर मलाइका के घर स्पॉट किए गए थे तो वहीं मलाइका ने भी अपनी सोशल मीडिया स्टोरी में दोनों की तस्वीर लगाई थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola