Arjun Kapoor Malaika Arora: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप को काफी समय बीत चुका है। ये दोनों ऑफिशियली ऐलान कर चुके हैं कि इनके रिश्ते का अंत हो गया है। ये बात अलग है कि जरूरत पड़ने पर अर्जुन और मलाइका एक-दूसरे को संभालते और बुरे वक्त में एक-दूसरे का सहारा बने हुए नजर आते हैं। हालांकि, अब ऐसा लग रहा है जैसे- ये दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को कोई खास मैसेज दे रहे हैं। इस एक्स कपल की इंस्टाग्राम स्टोरी में अब एक बड़ा कनेक्शन देखने को मिला है।
अर्जुन कपूर ने शेयर किया पोस्ट
आपको बता दें, काफी समय से अर्जुन कपूर इसलिए चर्चा में बने हुए हैं क्योंकि वो लगातार अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रहे हैं। अर्जुन कपूर ने अब एक बार फिर ध्यान खींच लेने वाला पोस्ट शेयर किया है। मलाइका अरोड़ा के एक्स बॉयफ्रेंड ने अब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘किसी दिन ये समझ में आने वाला है।’ अब वो यहां किस बारे में बात कर रहे हैं? वो तो अर्जुन ही जानते हैं, लेकिन मलाइका का पोस्ट देखकर ऐसा लगेगा कि दोनों एक-दूसरे को कुछ कहने की कोशिश कर रहे हैं।
मलाइका के पोस्ट का अर्जुन से है कनेक्शन?
मलाइका अरोड़ा ने भी कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘जो भी आपको खुश करता है वो करो, ये दिन लौटकर नहीं आएंगे।’ अब मलाइका अरोड़ा का ये पोस्ट देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे वो अर्जुन को इशारा दे रही हैं। ‘दिन वापस नहीं आएंगे’- ये कहकर कहीं एक्ट्रेस ये तो नहीं बताना चाहतीं कि अब अर्जुन कपूर उनकी लाइफ में वापस नहीं आ सकते। अब इन दोनों के पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Pratik Gandhi की नई सीरीज का ट्रेलर नेटफ्लिक्स पर रिलीज, पाकिस्तान में गूंजेगा Saare Jahan Se Accha
बढ़ते जा रहे अर्जुन कपूर के क्रिप्टिक पोस्ट
आपको बता दें, आज तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप क्यों हुआ था? इन दोनों ने अपनी लव लाइफ में आए तूफान के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। हालांकि, अब अर्जुन कपूर काफी समय से मायूस लग रहे हैं। वो लगातार सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर अपने दिल की बात इशारों में लोगों को बताने की कोशिश कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
सलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
57 mins ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
2 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
3 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
12 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
15 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
16 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
17 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
19 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
21 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines