Arjun Kapoor Lost Special Family Member: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के घर से एक बुरी खबर सामने आई है। एक्टर ने एक बार फिर अपने किसी करीबी को खो दिया है। जिसके बाद उनपर और पूरे कपूर खानदान पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक के बाद एक अपने लव्ड वन्स को खोने के बाद अर्जुन कपूर पूरी तरह से टूट गए हैं। पहले अपनी मां की मौत के गम से ही अभी तक एक्टर उभर नहीं पाए हैं। वहीं, अब उन्हें एक नया सदमा लग गया है। अब उन्होंने किसी ऐसे को खोया है जिसके बाद वो खुद को संभाल नहीं पा रहे।
यह भी पढ़ें: दिल दिमाग और दम… Salman Khan ने Bigg Boss 17 के प्रोमो में बताया कैसे होंगे इस बार शो के रंग
अर्जुन के घर पर मातम का माहौल
लेकिन अब किसकी मौत से कपूर फैमिली में मातम का माहौल बना हुआ है ये भी जान लेते हैं। दरअसल, अब अर्जुन कपूर के पेट ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। खुद एक्टर ने इस खबर को कंफर्म किया और सोशल मीडिया पर भी अपना गम अपने चाहने वालों के साथ बांटा है। आपको बता दें, अर्जुन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इस बीच अब उन्होंने अपने हालिया पोस्ट में दिल का दर्द बयां किया है। एक्टर ने बताया कि अब उनके डॉग के जाने से कैसे उनकी जिंदगी थम गई है।
एक्टर ने बयां किया दिल का हाल
एक्टर ने अपने प्यारे डॉग के साथ कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं। इन मीठी यादों को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने इमोशनल नोट भी लिखा है। अपने इंस्टा पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “दुनिया का सबसे अच्छा लड़का… मेरा मैक्सिमस… सबसे दयालु, सबसे मधुर, सबसे बहादुर, सबसे अच्छे… मुझे तुम्हारी याद आती है मेरा बच्चा… हमारा घर अब कभी भी पहले जैसा नहीं रहेगा..। मुझे इस बात से नफरत है कि तुम्हें अंश और मुझसे छीन लिया गया है और अचानक मुझे समझ नहीं आया कि घर पर कैसे बैठूं और तुम्हारे आसपास कैसे रहूं…”
दर्द में डूबे अर्जुन कपूर
एक्टर ने आगे लिखा, “मृत्यु हमारे प्रति कई बार क्रूर रही है और इस बार भी कुछ अलग नहीं लगता… अच्छे और बुरे दोनों दिनों में आपने मुझे और अंशुला कपूर को जो खुशी दी, उसके लिए धन्यवाद… मुझे आशा है कि आप फ़ुबु चॉकलेट और मां हमारा ध्यान रखेंगे… अपना ख्याल रखना मेरे दोस्त, आराम करो, आराम से सोओ, मेरे जेंटल जायंट, अब तुम अपनी सभी ट्रीट्स के मजे ले सकते हो… मैं तुम्हें दूसरी तरफ देखूंगा मेरे Maxxxxuuu।” अब अर्जुन कपूर के इस पोस्ट उन्हें चाहने वाले भी रियेक्ट करते नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
4 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
5 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
7 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
9 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
10 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
10 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines