Mere Husband Ki Biwi के सेट पर बड़ा हादसा, अर्जुन कपूर-जैकी भगनानी समेत 6 को लगी चोट

Arjun Kapoor Accident: एक्टर अर्जुन कपूर के साथ फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ की शूटिंग के दौरान हादसा हो गया। इस हादसे में उनके अलावा जैकी भगनानी और अन्य 4 लोग भी घायल हो गए।

arjun kapoor jackky bhagnani include crew member injured during shooting mere husband ki biwi

Arjun Kapoor. File Photo

विज्ञापन

Arjun Kapoor Accident: फिल्म इंडस्ट्री से लगातार चौंकाने वाली खबरें सामने आ रही हैं। पहले सैफ अली खान पर हमले की खबर ने फैंस को चौंका दिया। अब खबर है कि अर्जुन कपूर के साथ शूटिंग के दौरान हादसा हो गया है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ (Mere Husband ki Biwi) की शूटिंग कर रहे थे। सेट पर अचानक छत गिर पड़ी और हादसा हो गया। इस हादसे में अर्जुन कपूर के अलावा डायरेक्टर मुदस्सर अजीज सहित 6 लोग घायल हुए हैं।

गाने की चल रही थी शूटिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रॉयल पाम्स के इंपीरियल पैलेस में फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ की शूटिंग चल रही थी। इस दौरान सेट पर अर्जुन कपूर के अलावा भूमि पेडनेकर, एक्टर जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह भी मौजूद थीं। बताया जाता है कि अर्जुन और भूमि हाल ही में फिल्म के लिए एक गाना शूट कर रहे थे। तभी अचानक सेट की छत गिर पड़ी। इस हादसे में अर्जुन कपूर, जैकी भगनानी और डायरेक्टर मुदस्सर अजीज को चोट लग गई।

विज्ञापन

कैसे हुआ हादसा?

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अशोक दुबे ने बताया कि ध्वनि के कारण कंपन होने से सेट हिलने लगा था। इस वजह से कुछ और हिस्से गिरने लगे। इस हादसे में वह खुद भी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि उनके सिर और हाथ की कोहनी में चोट आई है। मुदस्सर अजीज, अर्जुन कपूर और जैकी भगनानी भी चोटिल हुए हैं।

विज्ञापन

क्रू मेंबर्स भी घायल

अशोक दुबे ने बताया कि हादसे में अन्य क्रू मेंबर्स भी घायल हुए हैं। डीओपी मनु आनंद का अंगूठा फ्रैक्चर हुआ है, जबकि कैमरा अटेंडेंट को रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। हालांकि उन्होंने भगवान का आभार जताते हुए कहा कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने बताया कि पहले दिन गाने की शूटिंग अच्छी रही लेकिन दूसरे दिन हादसे की वजह से चीजें बिगड़ गईं।

विज्ञापन

अर्जुन कपूर का वर्कफ्रंट

अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर को आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई फिल्म सिंघम अगेन में देखा गया था। अजय देवगन की इस मल्टीस्टारर फिल्म में अर्जुन पहली बार विलेन के किरदार में नजर आए थे। उनके किरदार ‘डेंजर लंका’ को फैंस ने काफी पसंद किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ