हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Arjun Kapoor ने अपने बर्थडे पर खुद को दिया तोहफा, जिंदगी में जोड़ा ये खास 'मंत्र'

Arjun Kapoor: एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने जन्मदिन पर एक खास काम किया है और अब वो अर्जुन 2.0 बन गए हैं। उन्होंने अपनी लाइफ से चिड़चिड़ेपन को हटाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।

विज्ञापन
अर्जुन कपूर ने दिखाया अपना 2.0 वर्जन। (Photo Credit- Instagram)

Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने बीते दिन अपना जन्मदिन मनाया है। अर्जुन कपूर के बर्थडे पर सभी लोगों ने उन्हें ढेर सारी बधाईयां दीं। यहां तक कि अर्जुन कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी इस बार उन्हें बर्थडे विश करती हुई नजर आईं। मलाइका अरोड़ा का पोस्ट देखने के बाद से फैंस फिर से कयास लगा रहे हैं कि अर्जुन और मलाइका का पैचअप हो गया है। दूसरी तरफ अब अर्जुन कपूर का एक स्पेशल वीडियो सामने आया है। एक्टर ने रिवील किया है कि उन्होंने अपने जन्मदिन पर इस बार खुद को क्या तोहफा दिया है।

अर्जुन कपूर ने अपने बर्थडे पर शेयर किया वीडियो

अर्जुन कपूर ने अब अपनी लाइफ में एक नया मोटो जोड़ दिया है। आपने नोटिस किया होगा, ब्रेकअप के बाद से अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर कुछ क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रहे थे। अक्सर उनके पोस्ट देखकर ऐसा ही लगता है, जैसे उनके मन में कोई बात है जो उन्हें काफी परेशान कर रही है। साथ ही ऐसा भी लगता है कि अर्जुन कपूर अकेला महसूस करते हैं। अब उन्होंने अपनी इन सभी फीलिंग को भगाने का सही तरीका ढूंढ लिया है। अब वो तरीका क्या है? चलिए जानते हैं।

अर्जुन कपूर ने बनवाया नया टैटू

दरअसल, अब अर्जुन कपूर ने अपने बर्थडे पर एक नया टैटू करवाया है। इस टैटू में कुछ ऐसा है, जो उन्हें सारे दर्द और तकलीफ भूलकर मुस्कुराने पर मजबूर कर देगा। आपको बता दें, अब अर्जुन ने अपने हाथ पर एक टैटू बनवाया है और इसमें लिखा है- ‘स्माइल’। एक्टर ने इसका वीडियो भी शेयर किया है। अर्जुन ने दिखाया है कि कैसे इस टैटू का फॉन्ट चुनने से लेकर, इसे अपने हाथ पर गुदवाने तक वो कितने एक्साइटेड थे। साथ ही उन्होंने ये भी खुलासा किया कि इस टैटू के पीछे की सोच और मकसद क्या है?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 का ऑफर 5 सेलेब्स ने एक झटके में किया रिजेक्ट, लिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल?

अर्जुन के नए टैटू का क्या है मतलब?

अर्जुन कपूर ने बताया है कि पिछले कुछ दिनों से वो ज्यादा स्माइल नहीं कर रहे थे। एक्टर ने कहा, ‘मैं बहुत ज्यादा खड़ूस हूं और मैं हर वक्त चिड़चिड़ा रहता हूं। तो चिड़चिड़े होने से ज्यादा स्माइल करने वाला बन गया। हंसों, जियो, मुस्कुराओ… क्या पता कल हो ना हो?’ अब अर्जुन कपूर ने अपनी लाइफ में नया मोटो जोड़ा है कि वो सिर्फ हंसेंगे, जिएंगे और मुस्कुराएंगे। उनके जीवन का ये नया फंडा अब फैंस को भी मोटिवेट कर रहा है। इसे शेयर करते हुए एक्टर ने बताया है कि वो अब अर्जुन 2.0 बन गए हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola