हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Arjun Kapoor पैपराजी से क्यों हुए नाराज? Malaika Arora से जुड़ा है मामला या कोई और वजह?

Malaika Arora Father Death: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा पिता अनिल मेहता के अंतिम संस्कार के बाद अपनी मां के पास गई थीं। इस दौरान मलाइका के अलावा कई बी-टाउन सितारों को एक्ट्रेस के पेरेंट्स के घर जाते देखा गया।

विज्ञापन
Arjun Kapoor, Malaika Arora

Malaika Arora Father Death: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का 11 सितंबर को निधन हो गया। बीते दिन यानी 12 सितंबर को अनिल मेहता का अंतिम संस्कार किया गया। पिता के अंतिम संस्कार के बाद मलाइका और अमृता दोनों ही बहनें अपने पेरेंट्स के घर गईं। इस दौरान कई बी-टाउन सेलेब्स को भी देखा गया। इस दौरान अर्जुन कपूर को भी मलाइका के पेरेंट्स के घर देखा गया, लेकिन अर्जुन कपूर पैप्स से नाराज हो गए।

पेरेंट्स के घर से निकलीं मलाइका

दरअसल, मलाइका अरोड़ा अपने पेरेंट्स के घर ने निकल रही थीं। इस दौरान अर्जुन को भी उनके घर से बाहर निकलते देखा गया। जब मलाइका अपने पेरेंट्स के घर से निकलकर अपनी कार की तरफ जा रही थीं, तो पैप्स ने फोटो लेने के लिए एक्ट्रेस का रास्ता रोका, जिससे अर्जुन कपूर अपसेट नजर आए। पैपराजी ने जैसे ही फोटो के लिए एक्ट्रेस की कार को रोकना चाहा, तो अर्जुन ने परेशान होकर फोटोग्राफर की ओर इशारा किया और उसे पीछे हटने और मलाइका को जाने देने के लिए कहा।

पल-पल मलाइका के संग दिखे अर्जुन

गौरतलब है कि इस वक्त अर्जुन कपूर पल-पल मलाइका के संग नजर आ रहे हैं। एक पल के लिए भी अर्जुन, मलाइका को अकेला नहीं छोड़ रहे हैं और उनके साथ खड़े हैं। दोनों के ब्रेकअप रूमर्स के बीच इन नजदीकियों को देखकर लोगों का कहना है कि शायद दोनों के बीच में फिर से सब ठीक हो जाए। हालांकि अर्जुन, मलाइका का पूरा साथ दे रहे हैं और उनके साथ खड़े हुए हैं।

विज्ञापन

बॉलीवुड सेलेब्स ने किया पूरा सपोर्ट

मलाइका के पिता के अंतिम संस्कार के बाद सलमान खान भी एक्ट्रेस के पेरेंट्स के घर गए थे। सलमान के अलावा शिल्पा शेट्टी, गौरी खान, कृति सेनन, शूरा खान, अरबाज खान, अर्पिता खान शर्मा के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स नजर आए। गौरतलब है कि अनिल मेहता के निधन के बाद मलाइका और उनकी फैमिली टूट गई हैं। परिवार में जिसे देखा जाए, उसका चेहरा बता रहा है कि वो कितना दुखी है।

अनिल की मौत कथित सुसाइड

अनिल मेहता के निधन को वैसे तो कथित सुसाइड बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है और सच्चाई को बाहर लाने की कोशिश में जुटी है। पुलिस ने अपने बयान में कहा था कि हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। देखने वाली बात होगी कि इस केस में अब नया क्या खुलासा होगा?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- जेल में पति, बीवी बाहर पार्टी कर ले रही मजे, Vijayalakshmi Darshan की वायरल तस्वीरों का सच क्या?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola