Arjun Kapoor Emotional Post: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जब भी कुछ रिवील करते हैं, तो लोगों के कान खड़े हो जाते हैं। वो अक्सर खुलकर अपने रिश्तों पर बात करते हैं। फिर चाहे वो रिश्ते उनके परिवार के साथ हों, या फिर एक्स गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ। अर्जुन खुलकर अपने इमोशंस एक्सप्रेस करते हैं। वहीं, अब सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर का एक इमोशनल वीडियो सामने आया है।
अर्जुन कपूर क्यों हुए इमोशनल?
इस वीडियो में अर्जुन की आवाज सुनकर ही उनके चाहने वालों को समझ आ जाएगा कि एक्टर के दिल में कितना दर्द है। होठों पर हंसी, आंखों में नमी और दिल में दर्द के साथ अर्जुन किसी को एक प्यार भरा मैसेज दे रहे हैं। अब ये शख्स कौन है? जिसे याद कर अर्जुन कपूर इतने भावुक हो रहे हैं, चलिए जानते हैं। दरअसल, अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से इस वीडियो को अपनी दिवंगत मां मोना शौरी कपूर के लिए शेयर किया है। उनके जन्मदिन के मौके पर अर्जुन को उनकी याद आ रही थी और पोस्ट शेयर कर एक्टर ने मां को याद किया।
भावुक कर देगा अर्जुन कपूर का नया वीडियो
अर्जुन ने मां की तस्वीर के साथ सेल्फी ली और साथ में एक वीडियो भी बनाया। वीडियो में अर्जुन कह रहे हैं, ‘हैप्पी बर्थडे मॉम, मेरे पास फोटोज कम पड़ रही हैं तो…’ इसके बाद एक्टर कैमरे को दीवार पर लगी अपनी मां की तस्वीर की तरफ दिखाते हैं और उसके साथ खड़े होकर मां को जन्मदिन की बधाई देते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अर्जुन ने बेहद दिल छू लेना वाला कैप्शन भी लिखा है। एक्टर ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मां… मैं तुम्हें हर समय याद करता हूं, शायद अब पहले से भी ज्यादा… आशा है कि आपको अंश और मुझ पर गर्व है कि आपने हमें जो कुछ भी सिखाया है, उसके बाद हम खुद का बेस्ट वर्जन बनने की कोशिश कर रहे हैं…हम कोशिश करते हैं और जितना हो सके आपको उतने अच्छे से रिप्रेजेंट करते हैं।’
यह भी पढ़ें: Hina Khan का कैंसर की वजह से बंद हो गया काम? Farah Khan के सामने एक्ट्रेस ने किए कई खुलासे
अर्जुन कपूर के पास मां की याद में नहीं बचे शब्द
अर्जुन कपूर ने आगे कहा, ‘मेरे पास फोटोज और शब्द भी खत्म हो गए हैं… मुझे नफरत है कि मैं अब आपसे कुछ नहीं कह सकता, लेकिन एक दिन हम फिर मिलेंगे, फिर गले मिलेंगे, फिर से बोलेंगे, तब तक मुस्कुराते रहो, हमें देखते रहो। अनंत और उससे भी आगे तक आपको प्यार करता हूं!’ अब अर्जुन कपूर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस एक्टर को उदास देखकर उनकी हिम्मत बढ़ा रहे हैं और अपना प्यार लुटा रहे हैं।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
3 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
4 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
7 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
8 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
13 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
14 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
15 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
17 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines