हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Arjun Kapoor ने Malaika Arora संग कंफर्म किया ब्रेकअप, बोले- सिंगल हूं

Arjun Kapoor Confirms Break-Up With Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अब एक-दूसरे के साथ नहीं हैं और दोनों ने अपनी राहें अलग हो रही हैं। अर्जुन कपूर ने खुद इसे अब कंफर्म कर दिया है।

विज्ञापन
Arjun Kapoor, Malaika Arora

Arjun Kapoor Confirms Break-Up With Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के फैंस के लिए बुरी खबर है। जी हां, बीते कुछ दिनों से आ रही अफवाहें सच साबित हो गई हैं। जी हां, मलाइका और अर्जुन सच में अलग हो गए हैं और अब दोनों ने एक-दूसरे से अपना रिश्ता तोड़ लिया है। अर्जुन कपूर ने खुद मलाइका संग ब्रेकअप पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है।

राज ठाकरे की दिवाली पार्टी 

दरअसल, हाल ही में अर्जुन कपूर को राज ठाकरे की दिवाली पार्टी में देखा गया। इस दौरान किसी ने मलाइका के बारे में पूछा, तो अर्जुन ने स्माइल करते हुए इस पर जवाब दिया कि नहीं, अभी सिंगल हूं, रिलेक्स करो। अर्जुन के इस बयान से साफ है कि अब वो मलाइका के साथ रिलेशन में नहीं हैं और दोनों अलग हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स भी खूब कमेंट्स कर रहे हैं।

यूजर्स ने किए कमेंट्स

एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि ये कैसे हुआ। दूसरे यूजर ने कहा कि फाइनली ये कंफर्म तो किया। तीसरे यूजर ने लिखा कि इस बार तो अफवाहें सच निकली। एक और यूजर ने कहा कि दोनों सच में अलग हो गए, यकीन नहीं होता। गौरतलब है कि बीचे लंबे टाइम से मलाइका और अर्जुन कपूर के अलग होने की खबरें आ रही थीं। हालांकि दोनों की ही तरफ से इस पर कभी कोई रिएक्शन सामने नहीं आया।

पल-पल मलाइका के साथ

अब अर्जुन ने पहली बार इस पर रिएक्ट कर इसे कंफर्म किया है, तो कई लोगों को इस पर भरोसा भी नहीं हो रहा है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि दोनों के अलग होने की खबरें भले ही लंबे टाइम से आ रही थी, लेकिन मलाइका के पिता के निधन के वक्त अर्जुन कपूर पल-पल मलाइका के साथ नजर आए, तो लोगों को लगा कि दोनों के बीच में सब ठीक हो गया है।

अर्जुन ने किया कंफर्म

हालांकि ये सच नहीं था औ अब अर्जुन कपूर ने खुद ही सच सबको बता दिया है। अर्जुन ने पब्लिकली ये कंफर्म कर दिया है कि अब वो मलाइका के साथ नहीं हैं। दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट भी कई बार अलग होने का इशारा करते रहे, लेकिन फैंस को बस एक ऑफिशियल कंफर्मेशन का इंतजार था, जो अर्जुन कपूर ने कर दिया है। इस बयान से कई लोग मायूस भी हुए हैं, तो कई तो भरोसा ही नहीं कर पा रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें