Malaika Arora Birthday: मलाइका अरोड़ा आज अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। पिता के निधन के बाद ये मलाइका का पहला जन्मदिन है, ऐसे में एक्ट्रेस इस खुशी में कुछ गम भी शामिल है। हालांकि, मलाइका के चेहरे पर खुशी लाने के लिए उनके सभी चाहने वाले हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। मलाइका अरोड़ा के सभी करीबी उनको बर्थडे विश करते हुए और उनके लिए स्पेशल पोस्ट शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस की दोनों बेस्ट फ्रेंड्स करीना कपूर (Kareena Kapoor) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर मलाइका पर अपना प्यार लुटा चुकी हैं।
क्या अर्जुन करेंगे मलाइका के लिए पोस्ट?
करीना ने तो एक के बाद एक कई पोस्ट शेयर कर मलाइका को जन्मदिन की बधाई दी है। करीना ने मलाइका के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर उनपर अपना प्यार लुटाया है। फैंस उनके इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। वैसे भी बी-टाउन की इस गर्ल गैंग की दोस्ती के चर्चे पूरी दुनिया में मशहूर हैं। दूसरी तरफ अब फैंस की निगाहें अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के सोशल मीडिया पर अटक गई हैं। दरअसल, सभी देखना चाहते हैं कि क्या इस साल अर्जुन-मलाइका को बर्थडे विश करते हैं या नहीं?
मलाइका के बुरे वक्त में दिया था साथ
आपको बता दें, काफी समय से ऐसे चर्चे हैं इन दोनों का ब्रेकअप हो चुका है और दोनों ही अपनी जिंदगी में मूव ऑन कर गए हैं। हालांकि, फैंस को अभी तक इस पर यकीन नहीं हो पा रहा हैं क्योंकि न तो अर्जुन और न ही मलाइका ने फिलहाल ब्रेकअप की अनाउंसमेंट की है। दोनों एक-दूसरे के साथ कम नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर इनके बीच कुछ दूरी जरूर दिखाई दे रही है। मगर ये भी भुला नहीं जा सकता कि जब मलाइका के पिता का निधन हुआ तो अर्जुन उनका सहारा बने थे। उन्होंने घर के बेटे की तरह सारे फर्ज निभाए थे और वो मलाइका का साया बनकर उनके साथ खड़े दिखे थे।
यह भी पढ़ें: Arshi Khan को मिला Khesari Lal Yadav से धोखा, बोलीं- ‘बड़ी गलती हो गई…’
मलाइका के बर्थडे पर अर्जुन को नहीं मिला विश करने तक का समय?
ऐसे में फैंस को लगा कि इस मुश्किल हालात में दोनों शायद फिर से साथ आ गए हैं। लेकिन अब मलाइका के जन्मदिन पर अर्जुन गायब नजर आ रहे हैं। सुबह से अभी तक अर्जुन ने मलाइका के लिए एक भी बर्थडे पोस्ट शेयर नहीं किया है। अब इसका क्या मतलब है ये तो ये दोनों ही जानें, लेकिन फैंस अब ऐसे कयास लगा रहे हैं कि दोनों के रिश्ते में अभी भी दरार है। अर्जुन का मलाइका के लिए पोस्ट न करना उनके ब्रेकअप रूमर्स को हवा दे रहा है। आपको बता दें, मलाइका ने भी इस साल अर्जुन के बर्थडे पर उन्हें विश करते हुए कोई पोस्ट शेयर नहीं किया था।
संबंधित खबरें
क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
4 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
5 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
5 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
5 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
7 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
15 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
17 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
20 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
21 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines