Arjun Kapoor Cryptic Post: बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपने रिलेशनशिप के साथ अपने ब्रेकअप की खबरों से भी फैंस का ध्यान खींच लेते हैं। बीते कुछ साल में कई बार इनके अलग होने की खबरें आ चुकी हैं। लेकिन हर बार आखिर में ये दोनों साबित कर देते हैं कि इनके बीच सब ठीक है और इनका ब्रेकअप नहीं हुआ है। ऐसा ही कुछ बीते दिन भी देखने को मिला। मलाइका अरोड़ा और उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के अलग होने की खबरें कल भी बी-टाउन गलियारों में खूब शोर मचा रही थीं।
क्या है मलाइका और अर्जुन के बर्थडे का सच?
कहा गया कि दोनों ने आपसी सहमति से इस रिश्ते को यहीं खत्म करने का फैसला ले लिया है। दोनों नहीं चाहते कि कोई और इनके अलग होने पर इनके रिश्ते का मजाक उड़ाए या फिर किसी पर आरोप लागए। ऐसे में कपल ने अपने ब्रेकअप के बाद चुप्पी बनाए रखना ही सही समझा। हालांकि, अब इन सब रूमर्स पर मलाइका अरोड़ा के मैनेजर्स ने बयान दे दिया है। उन्होंने इन खबरों को रूमर्स बताकर साफ कर दिया कि दोनों अभी भी साथ हैं और इनके बीच कोई विवाद नहीं हुआ है। लेकिन एक तरफ मलाइका के मैनेजर का कुछ और कहना है और दूसरी तरफ अर्जुन कुछ और ही कह रहे हैं।
एक्टर ने लिखा क्रिप्टिक पोस्ट
अर्जुन कपूर ने अभी तक खुलकर तो अपने ब्रेकअप की खबरों पर कुछ भी नहीं कहा है। लेकिन अब एक्टर का एक क्रिप्टिक पोस्ट सामने आ गया है। कुछ देर पहले ही अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इसे पढ़कर ऐसा लग रहा है जैसे एक्टर अपने दिल की बात घुमा-फिराकर कहना चाहते हैं। वैसे बता दें, अर्जुन कपूर का पोस्ट देखकर कपल के फैंस टेंशन में पड़ सकते हैं क्योंकि अब एक्टर अपने पास्ट को जेल बता रहे हैं। चलिए देखते हैं कि आखिर अब अर्जुन ने ऐसा भी क्या लिखा दिया है।
ब्रेकअप की खबरों के बीच क्या बोले अर्जुन कपूर?
यह भी पढ़ें: Salman Khan को Sidhu Moosewala की तरह कार में गोलियों से भूनना चाहता था बिश्नोई? गैंगस्टर का प्लान रिवील
क्या बोले अर्जुन कपूर?
अर्जुन ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘हमारे पास जिंदगी में दो चॉइस होती हैं। हम अपने अतीत के कैदी बने रह सकते हैं या फिर भविष्य में आने वाले अवसरों को एक्स्प्लोर कर सकते हैं।’ अब यहां वो किस चीज को लेकर बात कर रहे हैं ये तो साफ नहीं हुआ है। लेकिन अब एक्टर के पोस्ट को उनके और मलाइका के रिश्ते से जोड़कर देखा जा रहा है। अब अर्जुन की नए अवसर तलाशने वाली बात को उनके अगले रिलेशनशिप से जोड़कर देखा जा रहा है। हो सकता है कि वो इशारा कर रहे हैं कि वो जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं।
संबंधित खबरें
रणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
12 mins agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
1 hr ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
2 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
3 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
4 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
5 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
8 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
8 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
9 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines