Arjun Kapoor ने 'पास्ट' को लेकर किया क्रिप्टिक पोस्ट, क्या Malaika Arora से मूव ऑन करने का दिया इशारा?

Arjun Kapoor Cryptic Post: अर्जुन कपूर ने अब पास्ट और उम्मीदों से जुड़े कुछ ऐसे पोस्ट शेयर किए हैं, जिन्हें देखकर लग रहा है कि वो रिलेशनशिप की बात कर रहे हैं। एक्टर ने क्या कहा है? चलिए जानते हैं।

Arjun Kapoor Malaika Arora

अर्जुन कपूर ने शेयर किए 2 क्रिप्टिक पोस्ट। (Photo Credit- Social Media)

विज्ञापन

Arjun Kapoor Cryptic Post: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर का लम्बे समय पहले एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप हो चुका है। ब्रेकअप के बाद से अर्जुन कपूर का नाम किसी से भी नहीं जुड़ा। ऐसा लगता है जैसे अर्जुन कपूर अभी तक मूव ऑन नहीं कर पाए हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर भी अर्जुन कपूर की मायूसी और बेबसी देखने को मिलती है। एक बार फिर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया है कि सबका अटेंशन उन पर आ गया है। अब अर्जुन कपूर अपने पास्ट की बात करते हुए नजर आ रहे हैं। अर्जुन 2 दिन से लगातार क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रहे हैं।

अर्जुन कपूर ने पास्ट को लेकर क्या कहा?

अर्जुन कपूर ने अब सोशल मीडिया पर पास्ट को लेकर क्या लिखा है? चलिए जानते हैं। अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया है। एक्टर ने लिखा, ‘पास्ट को पकड़े रखने से आपकी ब्लेसिंग्स ब्लॉक हो जाती हैं।’ यानी अब एक्टर पास्ट को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की तरफ इशारा देते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि अर्जुन कपूर को ये बात समझ आ गई है कि उन्हें लाइफ में आगे बढ़ जाना चाहिए। नहीं तो आगे जो अच्छा होने वाला है, वो उसके पास्ट में अटके रहने से रुक जाएगा।

विज्ञापन

Arjun Kapoor

 

अर्जुन ने उम्मीदों को लेकर भी शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

आपको बता दें, इस पोस्ट से पहले भी अर्जुन ने कुछ ऐसा लिखा था, जिसका कनेक्शन रिलेशनशिप से जुड़ रहा है। एक्टर ने एक्सपेक्टेशंस की बात की थी और एक खास सलाह भी दी थी। अर्जुन कपूर ने अपने इस पोस्ट में लिखा था, ‘अपनी एक्सपेक्टेशन को कम करो और स्टैंडर्ड्स को बढ़ाओ।’ इसे देखकर लग रहा है जैसे अर्जुन कपूर अपने अगले रिलेशनशिप को लेकर खुद को तैयार कर रहे हैं। पास्ट से निकलकर अपनी एक्सपेक्टेशन को घटाकर वो स्टैंडर्ड्स को रेज करना चाहते हैं।

विज्ञापन

Arjun Kapoor

विज्ञापन

क्या मूव ऑन कर रहे हैं अर्जुन कपूर?

अब जब उन्होंने इतने सारे हिंट दे ही दिए हैं, तो फैंस ये भी जानना चाहते हैं कि अर्जुन कपूर क्या मलाइका अरोड़ा से मूव ऑन कर चुके हैं या नहीं? अब लगता है जल्द ही अर्जुन कपूर इशारों-इशारों में इसका जवाब भी सोशल मीडिया पर दे ही देंगे। आपको बता दें, जब अर्जुन और मलाइका का ब्रेकअप कन्फर्म हुआ था, तो कई लोगों के दिल टूट गए थे। इन दोनों की शादी की खबरें आ रही थीं। फैंस तो ये उम्मीद लगाए बैठे थे कि ये कपल जल्द ही शादी कर लेगा। हालांकि, हुआ कुछ और ही और इन दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं। फिलहाल ब्रेकअप के बाद अर्जुन और मलाइका दोस्त बन गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ