Arjun Kapoor Malaika Arora Relationship: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता इस वक्त बी-टाउन का हॉट टॉपिक बना हुआ है। आखिर इनके बीच क्या चला रहा है ये फैंस की समझ में तो नहीं आ पा रहा है। काफी समय से इनके ब्रेकअप की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है। लम्बे समय से न तो इनका साथ में कोई पोस्ट दिखाई दिया है और न ही ये दोनों किसी डेट पर जाते हुए ये मिलते हुए देखे गए हैं। ऐसे में लोगों के मन में यही सवाल चल रहा है कि कहीं इन दोनों की राहें जुदा तो नहीं हो गईं।
अर्जुन-मलाइका के रिश्ते को लेकर चल रही कन्फ्यूजन
वैसे भी अर्जुन के बर्थडे पर न तो मलाइका सेलिब्रेशन का हिस्सा बनी थीं और न ही उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के लिए कोई सोशल मीडिया पोस्ट किया था। बात सिर्फ इतनी सी नहीं है काफी दिनों से इस कपल के सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट का सिलसिला भी देखने को मिल रहा है। वहीं, अब एक बार फिर अर्जुन और मलाइका ने फैंस की कन्फ्यूजन बढ़ा दी है। इन दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल से ऐसे पोस्ट शेयर किए हैं जिन्हें देखने के बाद लोग भी सोच में पड़ गए कि आखिर इनके बीच हो क्या रहा है।
अर्जुन के क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई टेंशन
बता दें, अर्जुन ने जहां अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है तो वहीं, उनकी लेडी लव रोमांटिक तस्वीर शेयर कर रही हैं। पहले देखते हैं अर्जुन ने क्या कहा है। अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया है। इसमें लिखा है, ‘अनुशासन से मिलने वाला दर्द पछतावे से बेहतर है।’ अब वो यहां किस दर्द और पछतावे की बात कर रहे हैं ये तो बस वही बता सकते हैं। लेकिन फैंस इस पोस्ट को उनके और मलाइका के ब्रेकअप से जोड़कर देख रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Sarfira के ट्रेलर ने तोड़ा बाकी फिल्मों का रिकॉर्ड, Akshay Kumar को मिल ही गई कामयाबी
मलाइका की रोमांटिक फोटो वायरल
दूसरी तरफ मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ ऐसा शेयर कर दिया है जिसके बाद ऐसा लग रहा है कि वो और अर्जुन अभी भी साथ हैं। दरअसल, मलाइका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो पोस्ट की है। इसमें दो अलग-अलग पांव देखे जा सकते हैं। इनमे से एक पैर तो मलाइका का है और दूसरा अर्जुन का हो सकता है। अगर ये पैर वाकई अर्जुन कपूर का है तो इसका मतलब साफ है कि ये कपल आज भी साथ है और इनके रिश्ते में कोई दरार नहीं आई है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
5 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
6 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
16 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
16 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
18 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines