Malaika Arora Missing Arjun Kapoor Birthday Bash: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने साल 2017 में अपना रिलेशनशिप कंफर्म किया था। इसके बाद से दोनों सोशल मीडिया पर कपल गोल देते कई बार दिख चुके हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से मलाइका और अर्जुन को लेकर चर्चा है कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। दोनों काफी समय पहले अलग हो गए थे लेकिन मीडिया के सामने उन्होंने चुप्पी साध रखी है। अब ब्रेकअप की खबरों को फिर से हवा मिल गई है। दरअसल, अर्जुन कपूर आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए उन्होंने बीती रात पार्टी रखी जिसमें बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स शामिल होने पहुंचे। इस बीच फैंस की नजरें मलाइका अरोड़ा को ढूंढती रह गईं, लेकिन बॉयफ्रेंड अर्जुन के बर्थडे बैश में शामिल न होकर मलाइका ने ब्रेकअप की खबरों को फिर हवा दे दी है।
अर्जुन के बर्थडे बैश में नहीं दिखीं मलाइका
बता दें कि अर्जुन कपूर के बर्थडे बैश में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए। जाह्नवी कपूर से लेकर शनाया कपूर, महीप कपूर और मोहित मारवा भी पार्टी में शामिल हुए। माना जा रहा था कि मलाइका अरोड़ा भी अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में शामिल होकर ट्रोलर्स का मुंह बंद कर देंगी। हालांकि ऐसा हुआ नहीं जो काफी हैरानी वाला भी रहा। मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर की पार्टी में शामिल नहीं हुईं जिससे ब्रेकअप की खबरों को फिर से हवा मिल गई।
यह भी पढ़ें: पहली बार बगावत पर उतरे घरवाले तो Bigg Boss ने खोली एक-एक की पोल, सना-नीरज निशाने पर
कई दिनों से आ रहीं ब्रेकअप की खबरें
जाहिर है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को लेकर पिछले काफी दिनों से चर्चा है कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। दोनों कई साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन अब उन्होंने चुपचाप अपने रिश्ते पर फुलस्टॉप लगा दिया है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने कंफर्म किया कि मलाइका और अर्जुन अपने रिश्ते को खत्म कर चुके हैं। हालांकि वो अब भी एक-दूसरे की रिस्पेक्ट करते हैं और अपने फैसले को सही मानते हैं।
एक्ट्रेस के मैनेजर ने बताया था अफवाह
सूत्र ने यह भी कहा था कि दोनों किसी को हक नहीं देते कि कोई उनके या फिर उनके रिश्ते के खिलाफ कुछ भी कहे लेकिन इसके बावजूद चर्चा है कि दोनों मीडिया के सामने कबूल नहीं कर रहे लेकिन अब उनके रास्ते अलग हो चुके हैं। हालांकि पिछले महीने मलाइका अरोड़ा के मैनेजर ने अपने एक बयान में ब्रेकअप को महज अफवाह बताया था। उनका कहना था कि सोशल मीडिया पर चल रही इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।
संबंधित खबरें
नहीं रहे साउथ सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस; 1991 में दिखाई थी टाइम ट्रैवल की दुनिया
49 mins agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
1 hr agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
3 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
4 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
5 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
14 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
17 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
18 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
19 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines