The Lady Killer का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अर्जुन-भूमि की फिल्म में मिलेगा मिस्ट्री और थ्रिल का फुल डोज

The Lady Killer Trailer out: अर्जुन कपूर-भूमि की आने वाली फिल्म ‘द लेडी किलर’ का ट्रेलर जारी कर दिया है, जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया।

The Lady Killer Trailer out

The Lady Killer Trailer out

The Lady Killer Trailer out: इन दिनों अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर अपनी आने वाली फिल्म ‘द लेडी किलर’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। फैंस को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन

वहीं, अब मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को देखते हुए अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है, जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया। साथ ही यूजर्स इस पर जमकर अपना रिएक्शन भी साझा कर रहे हैं।

विज्ञापन

The Lady Killer में मिस्ट्री और थ्रिल का फुल डोज

बता दें कि टी-सीरीज ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की अपकमिंग फिल्म ‘द लेडी किलर’ के ट्रेलर को शेयर किया है। इस फिल्म का ट्रेलर 2 मिनट 22 सेकंड का है, जिसमें मिस्ट्री और थ्रिल का फुल डोज है। ट्रेलर की बात करें तो इसमें देखा जा सकता है कि शूरु में अर्जुन कपूर आते है और वो एक नए शहर में रहना चाहते हैं। इस दौरान अर्जुन, भूमि से मिलते है और ट्रेलर में दोनों ही बेहद धांसू लुक में नजर आते है।

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

ट्रेलर के रिलीज होने के बाद फैंस में इस फिल्म के लिए बेकरारी और भी बढ़ गई है। वहीं, अब लोगों को इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। इसके साथ ही बता दें कि अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर पहली बार ‘द लेडी किलर’ से साथ में स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। वहीं, ये फिल्म 3 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। देखने वाली बात होगी की अर्जुन कपूर की ये फिल्म क्या कमाल दिखाएगी।

विज्ञापन

लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं अर्जुन

इसके साथ ही बता दें कि अर्जुन कपूर अक्सर चर्चा में आते रहते हैं। इन दिनों वो एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं, जो उम्र में उनसे बड़ी है। हाल ही में अभिनेत्री ने अपना जन्मदिन भी मनाया है और अर्जुन ने बेहद खास अंदाज में एक्ट्रेस को बर्थडे विश किया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ